28 APRSUNDAY2024 3:39:24 AM
Nari

राहत की खबर: देश में घटे कोरोना के नए केस, मौतों के आंकड़ों में भी आई गिरावट

  • Edited By Bhawna sharma,
  • Updated: 04 Jun, 2021 11:04 AM
राहत की खबर: देश में घटे कोरोना के नए केस, मौतों के आंकड़ों में भी आई गिरावट

भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। पिछले 24 घंटे में नए मामलों में कमी नजर आई। बीते 24 घंटों में 1,32,364 नए केस सामने आए हैं। साथ ही इस संक्रमण से 2713 लोगों ने अपनी जान गवां ली है। कोरोना वायरस से ठीक होकर करीब 2,07,071 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं।

PunjabKesari

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कुल 2,85,74,350 हो गई है। अब तक कुल   2,65,97,655 लोग स्वस्थ हो गए हैं। वहीं 3,40,702 लोगों की मौत हो गई है। देशभर में एक्टिव केस की गिनती 16,35,993 है। साथ ही इस संक्रमण से बचाव के लिए 22,41,09,448 लोगों को कोरोना टीके की डोज दी जा चुकी है।

PunjabKesari

वहीं बता दें कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन अभिया जोरो से चल रहा है। हालांकि कोरोना वैक्सीन को लेकर आए दिन नई-नई पुष्टि हो रही है। हाल ही में इजरायल ने फाइजर वैक्सीन व मायोकार्डिटिस (दिल की मांसपेशियों में सूजन) के मामलों में संभावित लिंक ढूंढने का दावा किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया  कि दिसंबर 2020 और मई 2021 के बीच 5 मिलियन यानि कि, 50 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है, वहीं इनमें से 275 मामलों में मायोकार्डिटिस के लक्षण पाए गए हैं।

Related News