नारी डेस्क : Malaika Arora एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह Sorab Bedi के साथ कोजी डांस करती नजर आईं। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गईं। अब इन खबरों पर खुद मलाइका ने चुप्पी तोड़ी है।
वायरल वीडियो से शुरू हुई चर्चा
दरअसल, एक पार्टी के दौरान मलाइका और सोराब का डांस वीडियो सामने आया था, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के डेटिंग की खबरें फैलने लगीं। हालांकि, इन अटकलों पर अब एक्ट्रेस ने साफ जवाब दिया है।
डेटिंग की खबरों पर मलाइका का रिएक्शन
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में Malaika Arora ने इन अफवाहों को खारिज करते हुए कहा, ये सब सुनकर अब चिड़चिड़ापन होता है। पहले फर्क पड़ता था, लेकिन अब नहीं। अब मैं और अरहान इसे मजाक में लेते हैं। उन्होंने साफ कर दिया कि फिलहाल उनकी लाइफ में ऐसा कुछ नहीं है, जैसा लोग सोच रहे हैं।
पार्टनर को लेकर कही दिल की बात
इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने अपने रिश्तों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, अभी उन्हें किसी पार्टनर की जरूरत नहीं है। जब सही समय आएगा, तब सब अपने आप हो जाएगा। वह रिश्ते हमेशा अपनी शर्तों पर चुनती हैं, अगर होना होगा, तो होकर रहेगा… फिलहाल मैं खुद पर ध्यान दे रही हूं।

कौन हैं सोराब बेदी?
Sorab Bedi एक मॉडल और कंटेंट क्रिएटर हैं, जो MTV के शो MTV Splitsvilla X6 में नजर आ चुके हैं। वायरल वीडियो के बाद उन्होंने भी इन अफवाहों को नकार दिया था और सोशल मीडिया से कुछ तस्वीरें हटा दी थीं। बता दें की Malaika Arora की पर्सनल लाइफ हमेशा चर्चा में रही है। 2017 में Arbaaz Khan से तलाक, इसके बाद Arjun Kapoor के साथ रिलेशनशिप। हालांकि, इसके बाद उन्होंने किसी रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया है।
मलाइका अरोड़ा ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही खबरें महज अफवाह हैं। वह फिलहाल अपनी जिंदगी और करियर पर फोकस कर रही हैं और सही समय आने पर ही अपने रिश्ते को लेकर कोई फैसला लेंगी।