29 APRMONDAY2024 3:14:05 PM
Nari

छोटे बच्चे की रूटीन में लाएं ये बदलाव, उसे जल्दी आएगी नींद

  • Updated: 13 Oct, 2017 01:01 PM
छोटे बच्चे की रूटीन में लाएं ये बदलाव, उसे जल्दी आएगी नींद

छोटे बच्चो के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है। इससे बच्चे का शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से विकास होता है। कुठ बच्चे दिन भर शरारतें करते हैं और रात को भी देर से सोते हैं, जिससे बच्चे के साथ-साथ मां को भी सारा दिन थकावट रहती है। जब तक बच्चा न सोए मां भी नहीं सो सकती। इसके कई कारण हो सकते हैं। जिनको जानना बहुत जरूरी है और कुछ बातों का गौर करके आप उनकी जल्दी न सोने की आदत को बदल सकते हैं। 


1. एक ही समय पर सुलाएं
बच्चो को रोजाना एक ही समय पर सुलाएं। इससे उसकी आदत बन जाएगी और वह उसी समय पर सोना शुरू कर देगा। आपको शुरू में थोडी परेशानी जरूर आएगी लेकिन धीरे-धीरे आसान हो जाएगा। इस बात को ध्यान रखें कि रात को ही आप और बच्चा सही तरीके से आराम कर सकते हैं। 

2. बच्चों को दें खेलने का मौका
बच्चों को दिन के समय खेलने का मौका भी दें। उनके साथ खुद भी समय बिताएं। इससे वह दिन भर व्यस्त रहेंगे और रात को आराम से सो जाएंगे। दिन में अगर बच्चे सोते रहेंगे तो रात में जागते रहेंगे। 

3. खाने का रखें ख्याल
भूख लगने पर भी बच्चे सही तरीके से सो नहीं पाते। उनके खाने-पीने का समय निर्धारित करें। रात को सही समय पर खाना खिला कर दूध पिलाए। जिससे बच्चे को भूख नहीं लगेगी और वह आराम से सो पाएंगा। 

4. जल्दी से निपटाएं काम
मां को घर के बाकी लोगों का भी ध्यान रखना पड़ता है। आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि बच्चे की नींद का समय क्या है। उसी हिसाब से काम निपटा लें और बच्चे को सुलाने का कोशिश करें। कई बार बच्चे मां के बिना नहीं सोना चाहते। उसके साथ ही खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। 

Related News