29 APRMONDAY2024 3:27:13 AM
Nari

सावधान! प्रेग्‍नेंसी के दौरान इन बीमारियों का खतरा होता है सबसे ज्यादा

  • Updated: 02 Oct, 2017 09:36 AM
सावधान! प्रेग्‍नेंसी के दौरान इन बीमारियों का खतरा होता है सबसे ज्यादा

प्रेग्‍नेंसी के दिनों में खानपान के अलावा सेहत का ख्याल रखना भी बहुत जरुरी होता है। कई बीमारियां ऐसी होता है जो गर्भवती महिलाओं को असानी से अपनी चपेट में ले लेती है। आज हम आपको उन बीमारियों के बारे में बताएंगे जिसके जानकारी रख कर आप खुद को औप बच्चें का बचाव कर सकती है। आइए जानते है इन बीमारियों के बारे में।
 

1. खुजली
मांसपेशियों में खिंचाव के कारण पेट पर खुजली होना आम बात है लेकिन बहुत अधिक खुजली होने पर बच्चे को नुकसान हो सकता है। इसलिए ज्यादा खुजली होने पर डॉक्टर की सलाह से एंटी-इचिंग वाली क्रीम लेकर लगा लें।

PunjabKesari

2. प्रीक्लेम्पसिया
आमतौर पर यह बीमारी महिलाओं में प्रसव से पहले पाई जाती है। यूरिन में प्रोटीन की मात्रा और ब्लड प्रेशर का स्तर तेजी से बढ़ने का सीधा असर मां और बच्चे की सेहत पर पड़ता है। ऐसे में समय रहते डॉक्टर से इस बीमारी की जांच जरुर कराएं।

3. एनीमिया
इस दौरान आयरन की कमी से शरीर में पर्याप्त मात्रा में हीमोग्लोबिन का उत्पादन नहीं हो पाता है, जो एनीमिया कारण बनता है। हांलाकि इस बीमारी का पता प्रेग्नेंसी के समय हो रहें टेस्ट से चल जाता है।

PunjabKesari

4. यौन रोग
प्रेग्नेंसी के दौरान इस बीमारी का होना मां और शिशु के लिए खतरनाक हो सकता है। इस दौरान एस.टी.डी या एड्स बीमारी होने पर उसका इलाज संभव नहीं होता और यह शिशु के लिए खतरनाक भी हो सकता है।

5. अस्थमा
जिन महिलाओं को प्रेग्नेंसी से पहले अस्थमा की प्रॉब्लम होती है उनके शरीर के अंदर तक खिंचाव पड़ता है। यह खिंचाव मां और शिशु के लिए खतरनाक हो  सकती है। ऐसे में आपको अस्थमा पर नियंत्रण रखाना चाहिए।

PunjabKesari

Related News