29 APRMONDAY2024 11:31:39 AM
Nari

अलविदा एलिजाबेथ द्वितीय: 10 दिन बाद दी जाएगी ब्रिटेन की महारानी को अंतिम विदाई

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 09 Sep, 2022 09:49 AM
अलविदा एलिजाबेथ द्वितीय: 10 दिन बाद दी जाएगी ब्रिटेन की महारानी को अंतिम विदाई

ब्रिटेन में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 96 वर्ष  की महारानी ने 70 साल तक शासन किया है। उनके निधन के साथ ही ब्रिटेन के इतिहास में किसी शासक के सबसे लंबे समय तक किए गऐ शासन का अंत हो गया है। अब वेल्स के पूर्व राजकुमार चार्ल्स अब ब्रिटेन के नए सम्राट होंगे।

PunjabKesari

अंतिम संस्कार की तैयारी 


-महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन के 10 दिन बाद होगा अंतिम संस्कार। 
-रॉयल ट्रेन से एडिनबर्ग  लाया जाएगा महारानी का शव।
-अगले दिन ताबूत को ले जाया जाएगा रॉयल माइल से सेंट जाइल्स कैथेड्रल तक ।
-यहां शाही परिवार के सदस्य और आम जनता देंगे उन्हे श्रद्धांजलि।
-बकिंघम पैलेस शव रखने के बाद से 8 दिन रहेगा आधिकारिक शोक।
-अंतिम विदाई देकर रानी को दफनाया जाएगा विंडसर कैसल के किंग जॉर्ज षष्ठम मेमोरियल चैपल में। 

PunjabKesari
शाही परिवार द्वारा जारी एक बयान में नए सम्राट चार्ल्स ने कहा- ‘‘मेरी प्यारी मां, महामहिम महारानी का निधन, मेरे और मेरे परिवार के सभी सदस्यों के लिए गहरे दुख का क्षण है। मुझे पता है कि उनके जाने के दुख को देश और राष्ट्रमंडल तथा दुनिया भर के अनगिनत लोगों द्वारा गहराई से महसूस किया जाएगा।’’हम महारानी और प्यारी मां के निधन पर बेहद शोक संतप्त हैं ’’।

PunjabKesari

महारानी का अंतिम संस्कार उनके निधन के 10 दिन बाद होगा। इससे पहले, उनके ताबूत को लंदन से बकिंघम पैलेस से वेस्टमिंस्टर के पैलेस तक निधन के पांच दिन बाद औपचारिक मार्ग से ले जाया जाएगा, महारानी के पार्थिव शरीर को ताबूत में 3 दिन तक रखा जाएगा। इस दौरान लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे, यह स्थल प्रतिदिन 23 घंटे तक खुला रहेगा। उनको दफन करने के पहले नए उत्तराधिकारी उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स उनके अंतिम संस्कार से पहले पूरे देश की यात्रा करेंगे। इनमें यूके के अंदर आने वाले सभी देश भी शामिल होंगे.

PunjabKesari

अंतिम संस्कार का दिन राष्ट्रीय शोक का दिन होगा, जिसमें वेस्टमिंस्टर एब्बे में होने वाली सेवा और पूरे ब्रिटेन में दोपहर में दो मिनट का मौन रखा जाएगा। अंतिम संस्कार के बाद रानी को विंडसर कैसल के किंग जॉर्ज षष्ठम मेमोरियल चैपल में दफनाया जाएगा। महारानी 1952 में गद्दी पर बैठी थीं और वह अभूतपूर्व सामाजिक परिवर्तन की गवाह रहीं। उनके निधन के बाद उनके सबसे बड़े बेटे और उत्तराधिकारी चार्ल्स 14 राष्ट्रमंडल क्षेत्रों के प्रमुख के रूप में उनके अंतिम संस्कार और श्रद्धांजलि कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे। डॉक्टरों द्वारा महारानी को चिकित्सकीय देखरेख में रखने के बाद चार्ल्स और महारानी के करीबी परिवार के सदस्य एबरडीन के पास बालमोरल पहुंचे। 

PunjabKesari

महारानी की बेटी राजकुमारी ऐनी पहले से ही स्कॉटिश महल में उनके साथ थीं और उनके अन्य बच्चे - प्रिंस एंड्रयू और प्रिंस एडवर्ड - बाद में उनके साथ शामिल हुए। एक परमार्थ कार्यक्रम के लिए लंदन में मौजूद प्रिंस हैरी और मेगन (ड्यूक एंड डचेस ऑफ ससेक्स) भी महारानी के ग्रीष्मकालीन निवास पर पहुंचे। विलियम की पत्नी केट (डचेस ऑफ कैम्ब्रिज) विंडसर में हैं क्योंकि उनके बच्चों - प्रिंस जॉर्ज, प्रिंसेस चार्लोट और प्रिंस लुइस का बृहस्पतिवार को वहां एक नए स्कूल में पहला दिन था। 96 वर्षीय सम्राट उम्र संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं और उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में स्कॉटलैंड में नयी प्रधानमंत्री लिज ट्रस की नियुक्ति सहित अपनी यात्रा में कटौती की थी।
 

Related News