18 DECTHURSDAY2025 8:04:32 AM
Nari

Neil Nitin Mukesh की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे कई सितारे

  • Updated: 18 Feb, 2017 02:53 PM
Neil Nitin Mukesh की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे कई सितारे

फैशनः बॉलीवुड के एक्टर नील नितिन मुकेश और रुक्मिणी नील मुकेश की हाल में ही शादी हुई है। कल मुम्बई में रिसेप्शन पार्टी थी। पार्टी में बॉलीवुड के अमिताभ बच्चन व जया बच्चन, कैटरीना कैफ, सलमान खान, बिपाशा बसु व करण सिंह ग्रोवर ,उर्वशी रौतेला और अन्य कई हस्तियां दिखाई दी। 

रिसेप्शन पार्टी में नील ने ग्रीन कलर की शेरवानी पहनी हुई थी। वहीं उनकी पत्नी रुक्मिणी ने ग्रीन कलर का लंहगा पहना हुआ था, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही थी। इस पार्टी में बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइन कैटरीना कैफ साड़ी पहने नजर आई। वहीं, सलमान खान की एक्स गर्लफ्रैंड भी ब्लैक आऊटफिट में दिखाई दी। अमिताभ बच्चन पार्टी में अपनी पत्नी जया बच्चन के साथ दिखाई दिए। अमिताभ बच्चन ने ब्लैक सूट वियर किया हुआ था। पार्टी में रेखा ट्रैडिशनल लुक में नजर आई। उन्होंने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी हुई थी, जिसके साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी वियर की थी। रेखा नील और रक्मिणी के साथ तस्वीर खिचवाते भी नजर आईं। 

बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर भी पार्टी में अलग अंदाज में दिखाई दिए। बिपाशा ने लंहगा चोली पहना हुआ था। उर्वशी रौतेला पार्टी में सबसे खूबसूरत दिख रही थी। इसके अलावा भी कई स्टार पार्टी में स्टाइलिश लुक में दिखाई दिए।

Related News