01 MAYWEDNESDAY2024 9:52:10 PM
Nari

एक्जिमा से हैं परेशान तो जाने क्या खाएं और किसे करें अवॉइड

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 09 Jun, 2019 01:37 PM
एक्जिमा से हैं परेशान तो जाने क्या खाएं और किसे करें अवॉइड

एक्जिमा एक ऐसी स्थिति है जिसमें त्वचा पर सूजन, खुजली तथा त्वचा पर लाल धब्बे हो जाते है। कई लोगों के शरीर पर छाले भी हो सकते है। अमेरिका के लोग इस बीमारी से सबसे ज्यादा पीड़ित हैं। लगभग 31.6 प्रतिशत लोग यहां एक्जिमा से प्रभावित हैं। इस बीमारी के दौरान पेशेंट को अपने खाने-पीने का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। यदि आप भी इस बीमारी से पीड़ित हैं तो  आपको इस बात की सही जानकारी होनी चाहिए की एक्जिमा होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं। यह आपकी समस्या को बढ़ने से रोक सकता है। 

 

एक्जिमा पेशेंट खाएं ये फूड्स

फैटी फिश

फैटी फिश एक्जिमा के लक्ष्णों के कम करने में काफी मददगार होती है। खासतौर पर साल्मन फिश का सेवन फायदेमंद रहेगा। आप चाहें तो मार्किट में मिलने वाले ओमेगा-3 सप्लीमेंट खा सकते हैं। 250 मिलीग्राम का एक कैप्सूल का सेवन एक दिन के लिए काफी होता है। मछली के तेल में ओमेगा -3 फैटी एसिड उच्च मात्रा में होता है, जो एंटी-इंफ्लेमेट्री होता है। इसका इस्तेमाल आप त्वचा की सूजन को कम भी कर सकते हैं।

प्लांट बेस्ट फूड

प्लांट बेस्ट फूड्स में एंटीऑक्सीडेंट और एंटीहिस्टामिन गुण पाए जाते हैं। जो एक्जिमा के कारण होने वाले सूजन को कम करते हैं। प्लांट बेस्ट फूड्स में सेब, केल, ब्लूबेरी, चेरी, पालक और ब्रोकली आते हैं। आप चाहें तो पालक और ब्रोकली से तैयार सूप भी बना कर पी सकते हैं। 

PunjabKesari

प्रोबायोटिक फूड्स

प्रोबायोटिक फूड्स में दहीं, ठंडा दूध, कच्ची लस्सी और ठंडी तासीर वाली चीजें शामिल होती है। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करती हैं। साथ ही एलर्जी के लक्ष्णों को भी कम करती हैं। एक्जिमा के मरीजों को ज्यादातर शरीर पर खुजली और रैशेज की परेशानी रहती है।प्रोबायोटिक फूड्स का सेवन करने से इन सब परेशानियों से बचा जा सकता है।

एंटी इन्फ्लामेट्री फू़ड्स

एक्जिमा में जितना हो सके एंटी इन्फ्लामेट्री से भरपूर फूड्स जैसे फल, सब्जियों, साबुत अनाज, स्वस्थ वसा और जैतून के तेल का इस्तेमाल करें। इन सब चीजों के सेवन से आपका ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहेगा, जिससे आपको सूजन और छालों की समस्या से नहीं गुजरना पड़ेगा।

ग्लूटन फ्री फूड्स

जिन लोगों को एक्जिमा की प्रॉब्लम जेनेटिक होती है, उनको ग्लूटन फ्री फूड्स का सेवन करना चाहिए। असल में ग्लुटन युक्त डाइट खाने को आसानी से पचने नहीं देती। ग्लूटन फूड यानि कि पास्ता, ब्रेड और अधिक मसाले वाले भोजन से हैं। आपको ज्यादा से ज्यादा फल, सब्जियों और हैल्दी डेयरी प्रोडक्टस का सेवन करना चाहिए।

PunjabKesari

इन चीजों से करें परहेज

प्रिजरवेटिव फूड्स

एक्जिमा में आर्टिफिशियल और प्रिजरवेटिव फूड्स जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स, अंडा, सोया और नट्स से परहेज करना चाहिए क्योंकि यह आपकी समस्या बढ़ा सकते हैं।

हाई शुगर फूड्स

जिन चीजों में शुगर की मात्रा अधिक होती है, जैसे केक, कॉफी, सोडा, स्मूदी और जंक फूड्स आदि का सेवन भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा आर्टिफिशियल शुगर वाले फूड्स का सेवन भी ना करें। इससे शरीर में इंसुलिन का लेवल बढ़ जाता है, जिससे सूजन बड़ सकती है।

Related News