27 APRSATURDAY2024 2:18:48 PM
Nari

रोजाना सिर्फ 5 मिनट के लिए करें ओम का उच्चारण, कई बीमारियां रहेंगी दूर

  • Updated: 14 Aug, 2017 06:44 PM
रोजाना सिर्फ 5 मिनट के लिए करें ओम का उच्चारण, कई बीमारियां रहेंगी दूर

ओम तीन अक्षरों के मेल से बना शब्द है। इसके शब्द अ का मतलब उत्पन्न होना,उ से उठना और म से मौन है। इस पवित्र शब्द ओम का उच्चारण सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। रोजाना सिर्फ 5 मिनट के लिए अगर ओम शब्द का उच्चारण किया जाए तो बहुत-सी परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है। ओम का उच्चारण करने के लिए जमीन पर सीधे बैठ जाएं। ध्यान रखें कि इस दौरान आप एकदम सीधी पॉजीशन में बैठे। आंखे बंद करके गहरी सांस भरते हुए ओम का उच्चारण करें और धीरे-धीरे सांस बाहर छोड़ें। इससे शरीर के अंदर कंपन पैदा होनी जरूरी है। रोजाना सुबह सिर्फ 5 मिनट ओम का उच्चारण करने से सेहत को बहुत फायदा मिलता है। 

रीढ़ की हड्डी मजबूत
हर रोज के बिजी शड्यूल में से खुद के लिए भी समय निकालें और रोजाना सुबह सिर्फ 5 मिनट ओम का उच्चारण करने से रीढ़ की हड्डी से जुड़ी हर परेशानी से राहत मिलती है। 

अच्छी नींद
कुछ लोग रात को नींद न आने से परेशान होते हैं। अनिद्रा की इस परेशानी को दूर करने के लिए रोजाना रात को सोने से पहले ओम का उच्चारण करें। अच्छी नींद आएगी। 

भरपूर एनर्जी
आजकल काम की भागदौड में एनर्जी बिल्कुल खत्म हो जाती है। जिससे सारा दिन काम करने का भी मन नहीं करता। सुबह के समय ओम का उच्चारण करने से शरीर चुस्त रहता है। 

पाचन क्रिया मजबूत
पाचन क्रिया की गड़बड़ी से खाना पचाने में भी परेशानी होती है और भूख भी कम लगती है। ओम के उच्चारण से पेट में पैदा हुई कंपन पाचन शक्ति को मजबूत बनाती है। को मजबूत बनाती है। 

रक्तचाप नियंत्रित
आजकल हाई ब्लड प्रैशर की शिकायत आम सुनने को मिलती है। जिससे सेहत से जुड़ी और भी बहुत सी दिक्कतें आनी शुरू हो जाती हैं। इसके लिए हर रोज ओम का उच्चारण करें। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को ठीक रखता है,जिससे ब्लड प्रैशर कंट्रोल रहता है। 

घबराहट दूर
गर्मी या फिर किसी और वजह से घबराहट होने की परेशानी है तो इसके लिए ओम का उच्चारण सबसे बढ़िया तरीका है। इससे घबराहट की समस्या दूर होती है।

तनाव की छुट्टी
कुछ लोग छोटी-छोटी बातों से भी टैंशन ले लेते हैं। लगातार एक ही बात को सोचकर मानसिक परेशानी आ जाती है। जो तनाव का कारण है। ओम का नियमित उच्चारण करने से तनाव और टेंशन दूर होती है और मन को शांति मिलती है। 

तेज दिमाग
ओम का उच्चारण दिमाग की गतिविधियों को तेज करता है,जिससे एकाग्रता बढ़ती है। जिससे चीजें याद रखने में आसानी होती है। 

थायराइड से छुटकारा
यह रोग गले की थाइराइड ग्रंथी में आई परेशानी से पैदा होता है। ओम का उच्चारण गले में कंपन पैदा करता है, जिससे थाइराइड ग्रंथि पर साकारात्मक असर पड़ता है। 

थकान गायब
कई बार काम के स्ट्रैस को कारण थकावट हो जाती है। जिससे सेहत पर भी असर पड़ता है। रोजाना सिर्फ 5 मिनट ओम का उच्चारण थकान दूर करता है।  

Related News