30 APRTUESDAY2024 3:20:41 AM
Nari

फूलगोभी के रस से करें 6 रोगों को दूर!

  • Updated: 31 Dec, 2016 03:35 PM
फूलगोभी के रस से करें 6 रोगों को दूर!

सेहत: फूलगोभी का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है। इससे अनेक तरह की स्वादिष्ट सब्जियां बनाई जाती है लेकिन इसके औषधीय गुण के बारे में कोई ही जानता होगा। फूलगोभी में  कैल्शियम, फास्फोरस, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और लौह तत्व के अलावा विटामिन ए, बी, सी, आयोडीन, और पोटैशियम तथा थोड़ी सी मात्रा में तांबा भी मौजूद होता है। आइए जानते है इससे होने वाले अनेक फायदों के बारे में.... 


1. फूल गोभी के पत्तों को पीसकर उसका रस निकाल कर कुल्ला करने से मसूड़ो से खून निकलना बंद हो जाता है। साथ ही मसूड़ो की सूजन दूर होती है। 

2. कहते है कि फूलगोभी के पत्तों का रस निकाल कर रोजाना पीने से गठिया रोग से निजात मिलती है। लगातार तीन महीने तक इसके रस का सेवन करने से काफी राहत मिलती है। 

3. इसके पत्तियों के रस का सेवन गले की सूजन और गले सबंधित अनेक विकारों को भी दूर करता है। 

4. कच्ची फूलगोभी को चबाकर खाने से खून साफ होता है। इसी के साथ ही चर्म रोगों से निजात मिलती है। 

5. फूलगोभी और गाजर का रस समान मात्रा में मिलाकर रोजाना 1 गिलास लेने से पीलिया रोग में फायदा मिलता है। इसी के साथ इससे जोड़ों का दर्द भी दूर होता है। 

6. रोजाना सुबह खाली पेट एक कप गोभी के रस का सेवन किया जाए तो कोलायटिस और पेट दर्द से संबंधित विकारों में आराम मिलता है।

Related News