26 APRFRIDAY2024 5:47:53 AM
Nari

होली के एक दिन पहले उदय होने वाले हैं शनिदेव, इन राशियों की बढ़ाएंगे समस्या

  • Edited By palak,
  • Updated: 04 Mar, 2023 06:48 PM
होली के एक दिन पहले उदय होने वाले हैं शनिदेव, इन राशियों की बढ़ाएंगे समस्या

न्याय के देवता शनि देव किसी पर इतनी जल्दी मेहरबान नहीं होते लेकिन जिस पर होते हैं उसका भाग्य उदय कर देते हैं। इस बार न्याय के देव होली से एक दिन पहले उदय होने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो 6 मार्च को रात में शनि देव कुंभ राशि में उदय होंगे। वहीं मान्यताओं के अनुसार, शनिदेव का इस तरह से उदय होना इन राशियों की मुश्किलें बढ़ा सकता है। इसलिए 6 मार्च के बाद इन राशियों को थोड़ा ध्यान से चलना होगा। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...

कन्या राशि 

शनि के उदय होने से इस राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार के साथ आपके मतभेद बढ़ सकते हैं। अनजान लोगों से थोड़ा सावधान रहें रुपये के लेन देन में थोड़ी सावधानी बरतें। लोगों के साथ अपने सीक्रेट शेयर न करें। वाणी पर काबू रखें। यदि वाणी अनियंत्रित हुई तो रिश्ते बिगड़ सकते हैं। इसके अलावा दांपत्य जीवन में भी खटास पैदा हो सकती है। 

PunjabKesari

मकर राशि 

शनि का उदय होना मकर राशि के जातकों के रिश्ते भी प्रभावित होगा। भाई-बहनों के साथ संपत्ति के लेकर भी थोड़ा विवाद हो सकता है। इसके अलावा सेहत के लिए भी समय अच्छा नहीं दिख रहा। करियर के अनुसार, भी यह समय थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। नौकरी व्यापार के अच्छे ऑफर आपके हाथ से जा सकते हैं। खासकर आप लोगों को शनि देव के उदय होने के बाद प्रोफेशनल लाइफ में संभलकर चलना पड़ेगा। 

मेष राशि 

यदि आप लोग किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी के लिए अपनी योजना टाल दें। निवेश करने वालों के लिए यह समय थोड़ा मुश्किल हो सकता है। खर्चे बढ़ सकते हैं और आय के साधन रुक सकते हैं।पैसे की तंगी बढ़ सकती है। कर्ज और खर्चे के कारण आप परेशान हो सकते हैं। सहकर्मियों के साथ रिश्ते खराब हो सकते हैं। इसके अलावा आपके रिश्ते भी प्रभावित होंगे। 

PunjabKesari

मीन राशि 

यदि आप लोगों ने कोई जल्दबाजी में फैसला लिया तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पैसे की फिजूलखर्ची से बचें। बेवजह की चीजों पर खर्च करने से आपका बजट बिगड़ सकता है। नौकरी व्यापार में होने वाले लाभ में कमी आ सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। इसके अलावा दूसरों का वाहन मांगकर भी न चलाएं। 

वृश्चिक राशि 

व्यापार में नुकसान होने के भी योग बन रहे हैं। कोई फायदेमंद डील आपके हाथ से बाहर निकल सकती है। खासकर व्यापारी वर्ग के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन में आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच अनबन हो सकती है। गृह कलेश और तनाव जैसी समस्याएं हो सकती हैं। 

PunjabKesari 
 

Related News