28 APRSUNDAY2024 10:33:47 PM
Nari

हनीमून के लिए चुनें ये खास जगहें

  • Updated: 06 Mar, 2017 06:04 PM
हनीमून के लिए चुनें ये खास जगहें

ट्रैवलिंगः शादी के बाद के पल पति-पत्नी के लिए बहुत खास होते हैं। यह समय ही ऐसा होता है जब दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझ सकते हैं। हर किसी के मन में अरमान होते हैं कि उनके लिए वह किसी ऐसी जगह पर जाएं यहां पर इन हसीन पलों की यादें हमेशा के लिए संभाल कर रखा जा सके। आप की भी शादी होने जा रही है और घूमने के प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको ऐसी ही कुछ जगहोें के बारे में बताने जा रहे  हैं, जो हनीमून डेस्टिनेशन के लिए खास है।

1. Tahiti
ताहिती हनीमून के लिए बैस्ट प्लेस है। यहां के मूरिया और बोरा-बोरा आइलैंड बहुत खूबसूरत हैं। आप इस जगह पर शादी के बाद के पलों को सारी उम्र के लिए संभाल कर रख सकते हैं। ताहिति को स्वर्ग कहना गलत नही होगा।

2. Hawaii
हवाई बहुत ही खूबसूरत जगह है। कुदरती नजारों का मजा लेने के लिए यहां पर  बीच, सूर्यास्त का अनोखा नजारा,रंगीन वातावरण अपको पलों को और भी खुशनुमा बना देगा। 

3. Anguilla
समुद्र के साफ नीले पानी के किनारे पर कुदरती नजारे बहुत खूबसूरत लगते हैं। एंगुइला कैरेबियन द्वीप पर सेंट मार्टिन मार्सेल बीच हनीमून के लिए सबसे अच्छी जगह है। 

4. St. Bart'S
सत. बार्ट’स वैसे में घूमने के लिए वैसे तो अमीर लोग आते हैं लेकिन यहां पर आयलैंड पर घूमने के लिए खास खर्च नहीं करना पड़ता। यहां पर आपको बहुत से नए शादीशुदा जोडे देखने को मिलेंगे। 

5. St. Lucia
यहां पर आप अपना सैपरेट आइसलैंड भी ले सकते हैं। इस सुविधा के लिए ही यह लोगों की खास पसंद बना हुआ है। यहां पर हॉट स्प्रिंग्स,पानी में मस्ती और ज्वालामुखी की चढ़ाई आपका मजा दोगुना कर सकते हैं।

6. Fiji
 कुदरती नजारे देखने के लिए फिजी बैस्ट प्लेस है। सूर्योदय,सूर्यास्त,बीच और रिजॉर्ट पर घूमने का मजा आपको और कहीं नहीं मिल सकता। यहां पर कुछ वक्त के लिए अलग समुद्र तट खरीदने की भी सुविधा है। 

Related News