11 MAYSATURDAY2024 7:35:46 PM
Nari

90 साल की Asha Bhosle इस उम्र में भी है बेहद एक्टिव, जानिए क्या है सिंगर की चुस्ती- फुर्ती का राज

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 08 Sep, 2023 02:19 PM
90 साल की Asha Bhosle इस उम्र में भी है बेहद एक्टिव, जानिए क्या है सिंगर की चुस्ती- फुर्ती का राज

सिंगर आशा भसोले आज 90 साल की हो गई हैं। लेकिन उम्र का असर उनपर पर किसी भी तरह से दिखाई नहीं रहा है। वो आज भी बहुत एक्टिव हैं, घटों खड़े होकर गाना गाती हैं, ट्रैवल करती हैं और खाना भी खुद बनती हैं। ये दूसरी बुर्जग महिलाओं के लिए काफी प्रेरणादायक है तो चलिए आज आपको सिंगर के बर्थडे के मौके पर बताते हैं उनकी चुस्ती- फुर्ती का राज...

PunjabKesari

कैसे खड़ी रहती है कॉन्सर्ट्स में इतने लंबे समय तक....

आशा कहती हैं कि उन्हें लगता है जो इंसान अपनी उम्र को अपने दिमाग में रखता है, वही बुड्ढा होता है। वो कहती हैं कि आज भी वो खुद को 40 से ज्यादा का फील नहीं करती हैं। जब वो अपने पोते, परपोतों को देखती हैं, तब उनको अहसास होता है कि इतना समय बीत गया है। वो खूब काम करती हैं, घूमती हैं, घर पर खाना बनाती हैं। जब वो परफॉर्म करती हैं तो उन्हें लोगों और श्रोताओं से बातचीत करना बहुत अच्छा लगता है। वहीं वो perform करते हुए जोक्स मारने से भी पीछे नहीं हटती हैं। खुश रहकर और तनाव से दूर रहकर वो मानसिक तौर पर खुद को हल्का महसूस करती हैं।

PunjabKesari

80 साल लंबा है आशा का करियर

लेजंड्री सिंगर जब 9 साल की थीं, तब उनके सिर से पिता का साया उठ गया। उनका परिवार पुणे से कोल्हापुर फिर मुंबई पहुंचा। परिवार को सपोर्ट करने के लिए आशा और लता दोनों बहनों ने काम करना शुरू कर दिया। इस लिहाज से देखा जाए तो आशा भोसले को सिंगिंग करते हुए 80 साल बीत चुके हैं। इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने गाएं हैं।

PunjabKesari

Related News