27 APRSATURDAY2024 3:21:09 AM
Nari

कब्ज से हैं परेशान तो आपके काम आएंगे ये 9 घरेलू नुस्खे

  • Edited By Harpreet,
  • Updated: 11 May, 2020 10:45 AM
कब्ज से हैं परेशान तो आपके काम आएंगे ये 9 घरेलू नुस्खे

अनियमित और गलत खान-पान के चलते कब्ज होना आम बात है। भोजन के बाद बैठे रहना या फिर रात के खाने के बाद सीधे सो जाने से भी व्यक्ति को यह प्रॉबल्म हो जाती है। कब्ज की समस्या केवल एक प्रॉबल्म नहीं बल्कि यह कई और बीमारियों की वजह बनती है। यहां तक कि शोध के अनुसार कब्ज की समस्या कोलोन कैंसर का कारण बनती है। तो चलिए आज तमाम खतरनाक बीमारियों का कारण बनने वाली इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए बात करते हैं कुछ घरेलू उपायों के बारे में...

PunjabKesari, Nari

सबसे पहली और जरुरी बात अपने खान-पान के तरीके को जितना हो सके सरल और सादा रखें। अधिक मिर्च मसाले वाला भोजन, फास्ट-फू़ड यानि कि मैदे से तैयार होने वाली चीजों से जितना हो सके दूर रहें। सलाद का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। भरपूर पानी पिएं। यदि इन सब बातों का ध्यान रखने के बावजूद आपको कॉन्सटीपेशन यानि कब्ज का सामना करना पड़ रहा है तो आप इन नुस्खों का इस्तेमाल कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

नींबू और काला नमक

सुबह उठने के बाद पानी में नींबू का रस और काला नमक मिलाकर पिएं। पानी पीने के बाद 20 से 30 मिनट की वॉक जरुर करें। इससे पेट अच्छी तरह साफ होगा, और कब्ज की समस्या नहीं होगी।

शहद

रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद को एक गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। इसके नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

बादाम और त्रिफला

सुबह उठकर प्रतिदिन खाली पेट 4 से 5 भीगे हुए बादाम खाएं। ऐसा लगातार 10-15 दिन करने से कब्ज से छुटकारा मिल जाता है। आप चाहें तो रात सोने से पहले एक चम्मच त्रिफला का सेवन भी कर सकते हैं। ऐसा करने से भी सुबह पेट साफ होने में कोई परेशानी नहीं होगी।

PunjabKesari, Nari

गुड़

पुराने जमाने में लोग रात को खाने के बाद गुड़ जरुर खाया करते थे। जिस वजह से उन लोगों को पेट संबंधित परेशानियों का सामना आज से कम करना पड़ता था। डिनर के 1 घंटा बाद गर्म दूध में गुड़ डालकर पीने से भी इस समस्या से छुटकारा मिलता है।

अरंडी का तेल

अगर समस्या बहुत ज्यादा है तो सोते समय अरंडी के तेल को हल्के गर्म दूध में मिलाकर पी सकते है। इससे पेट साफ होता है और आपको कब्ज की समस्या नहीं होती।

ईसबगोल

ईसबगोल कब्ज के लिए रामबाण इलाज है। आप इसका प्रयोग दूध या पानी के साथ, रात को सोते वक्त कर सकते हैं। इससे कब्ज की समस्या बिल्कुल समाप्त हो जाती है। दहीं में ईसबगोल का सेवन करने से पेट खराब यानि लूस मोशन की प्रॉब्लम ठीक होती है।

फलों का सेवन

फलों में अमरूद और पपीता कब्ज से छुटकारा पाने के लिए सबसे बेहतर तरीका है। इन्हें सुबह खाली पेट खाने से पेट की सभी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। यदि आपका पेट रुटीन में साफ होगा तो इसका साफ असर आपके चेहरे पर भी दिखेगा। अमरूद और पपीता के साथ-साथ आप अनार, संतरे और केले का सेवन भी एक बेहतर ऑपशन है।

PunjabKesari, Nari

वेजिटेबल सूप

कब्ज की समस्या अक्सर हमारे गलत खान-पान के चलते आंतड़ियों में कसाव पैदा हो जाता है। अलग-अलग सब्जियों से बने सूप का सेवन आंतड़ियों को हील-अप कर पेट की समस्त परेशानियों जैसे कब्ज, पेट की गैस, पेट में हल्की-हल्की दर्द रहना और न जाने कितनी परेशानियों को दूर करता है।

गाजर का जूस

गाजर और चुकंदर का जूस भी कब्ज दूर करने का बेहतरीन उपाय है। रोजाना गाजर और चुकंदर का जूस पीने से आपको पेट रुटीन में साफ होगा साथ ही यह आपके शरीर में खून की कमी को दूर करेगा। खून की कमी और कब्ज दोनों व्यक्ति को सुस्त रखती हैं। ऐसे में फिट एंट एक्टिव रहने के लिए रुटीन में गाजर का जूस पिएं। चुकंदर गाजर के जूस को फ्लेवर देने का काम भी करती है और इससे आपका लिवर भी हैल्दी रहता है। 

PunjabKesari, Nari


 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News