20 APRSATURDAY2024 2:06:03 AM
Nari

Bridal Trend: इंगेजमेंट रिंग्स के 7 स्टनिंग डिजाइन्स

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 18 May, 2020 09:26 AM
Bridal Trend: इंगेजमेंट रिंग्स के 7 स्टनिंग डिजाइन्स

शादी से पहले लड़का-लड़की की सगाई होती है जो दोनों के लिए बहुत ही स्पैशल दिन होता है। सगाई के दिन लड़का-लड़की एक-दूसरे को रिंग पहनाते हैं जिसे वे सारी उम्र संभाल के रखते हैं। ऐसे में सगाई की अंगुठी भी कुछ खास होनी चाहिए। बात ज्वैलरी की करें तो हर लड़की की पसंद होती हैं डायमंड ज्वैलरी। यही वजह है कि इनदिनों इंगेजमेंट रिंग्स में गोल्ड के बजाएं डायमंड की डिमांड खूब हो रही हैं। 

 

इसके अलावा इन दिनों डायमंड में सोलिटेयर रिंग्स ही ट्रैंड में है और खासकर लड़कियों को ऐसी रिंग्स खूब पसंद आती हैं।  अगर आप भी अपने पार्टनर के लिए स्पैशल इंगेजमेंट रिंग खरीदना चाहते है तो आज हम आपको डायमंड इंगेजमेंट रिंग के कुछ डिजाइन्स दिखाएंगे जिनसे आइडिया लेकर आप भी अपनी पार्टनर के लिए बेस्ट रिंग इंगेजमेंट रिंग्स खरीद सकते हैं। आपका पार्टनर भी इन रिंग्स डिजाइन को देखकर खूब एक्साइटेड हो जाएगा। चलिए देखते है रिंग्स के कुछ ट्रैंडी डिजाइन्स जिससे आपको खरीदने में मुश्किल नहीं होगी।
 

दुल्हन के लिए बेस्ट 7 स्टनिंग इंगेजमेंट रिंग्स

Halo Morganite Ring 

Morganite stone वाली इस रिंग्स को देख आप डायमंड रिंग्स को भूल जाएंगे। डायमंड की तरह स्टनिंग दिखने वाली इस रिंग का कलर बेबी पिंक यानी वॉलेट पिंक के साथ Halo stone होता हैं जो इसे खूबसूरत लुक देता है।  
 

PunjabKesari

PunjabKesari

Black Diamond Ring 

आप व्हाइट के बजाएं ब्लैक डायमंड रिंग्स चूज कर सकते है क्योंकि रिंग में स्टोन का यह कलर काफी यूनिक लगता है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

Stackable Rings

दुल्हन के लिए रिंग्स का डिजाइन्स काफी हिट है जो डायमंड से भी बढ़िया लुक देता है। यह डबल लेयर वाली रिंग्स काफी यूनिक लगती है। 

PunjabKesari

Multicolor Rings 

यह डेंटी हैंडमेड रिंग्स पर्पल, ब्लू व रैड डिफरैंट शेड्स देती हैं जिसके दोनों साइड्स पर डायमंड लगा होता है। यह गर्ल्स की पहली पसंद है। 

PunjabKesari

PunjabKesari

Five shimmering diamonds Rings 

अगर आप डायमंड में क्लासी रिंग्स डिजाइन चाहते है तो स्टनिंग Five shimmering diamonds वाली रिंग चूज कर सकती हैं। आप चाहे तो इसमें गोल्ड टच भी डालवा सकती है। 

PunjabKesari

Heart shaped Rings 

लड़कियों को यह हार्ट शेप्ड वाली डायमंड रिंग्स खूब पसंद आती है। अगर आप भी कुछ सोलो हार्ट शेप्ड रिंग्स चाहती हैं तो यह व्हाइट गोल्ड व रोज गोल्ड वाली रिंग चूज कर सकती हैं। 
 PunjabKesari


Gem Stone Rings

डचेस ऑफ कैम्ब्रेज से इंस्पायर्ड जैम स्टोन रिंग्स भी इंगेजमेंट के लिए बिल्कुल परफेक्ट ऑप्शन है। आप प्रिंसेस डायना और केट मिडलटन की इंगेजमेंट रिंग्स से आइडिया लेकर अपने लिए डायमंड रिंग बना सकते हैं। 

PunjabKesari

PunjabKesari
 

Related News