25 APRTHURSDAY2024 12:15:39 AM
Nari

ये 5 बातें बनाती है दीपिका-रणवीर के रिश्ते को खास

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 04 Feb, 2020 12:59 PM
ये 5 बातें बनाती है दीपिका-रणवीर के रिश्ते को खास

बॉलीवुड का एक कपल अपने प्यार, स्ट्रांग रिलेशनशिप के चलते पावर आर आइडल कपल के रूप में जाना जाता है। यह कपल कोई और नहीं बल्कि बीटाउन की मस्तानी कही जाने वाली दीपिका और रणवीर सिंह की जोड़ी है। जिंदगी में चाहे कितने भी उतार-चढ़ाव क्यों न आए हो दोनों ने एक- दूसरे का साथ कभी नहीं छोड़ा। दोनों ने 6 साल तक एक- दूसरे से  डेटिंग करने के बाद एक साथ जिंदगी बिताने का फैसला किया और साल 2018 में शादी कर ली। आज ये अपने फैंस में एक परफेक्ट पावर कपल के रूप में जाने जाते है लेकिन उनका रिश्ता इतनी मजबूत होने के पीछे दोनों द्वारा की गई कई कोशिशें हैं जो उनके रिश्ते को और भी गहरा बनाने का काम करती है। तो चलिए आज हम आपको इनके स्ट्रांग रिलेशनशिप के पीछे छुपे राज के बारे में बताते है जिसे अपनाकर आप भी एक हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर पाएंगे। 

एक-दूसरे को अहमियत देना

बॉलीवुड में रणवीर और दीपिका दोनों ऐसे कपल्स की लिस्ट में आते है जो एक-दूसरों हमेशा प्रायॉरिटी देते हैं। दोनों चाहे अपने काम को लेकर जितना मर्जी बिजी क्यों न हो वे अपने लिए हमेशा वक्त निकाल कर क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करने को तैयार रहते हैं। एक इंटरव्यू के दौरान खुद दीपिका ने यह बात कही थी कि रणवीर उन्हें बहुत अहमियत देते है। साथ ही वह उनकी प्रायॉरिटी लिस्ट में हमेशा टॉप पर रहती हैं जो  उन्हें बहुत स्पेशल और खुशी फील करवाने का काम करती है।

खास पलों को साथ बीताना

चाहे कोई भी स्पेशल डे हो चाहे वो ऐनिवर्सरी हो, त्योहार हो या घर- परिवार से जुड़ा कोई काम हो दोनों ही एक साथ  इनमें शामिल होने के लिए तैयार रहते है। साथ ही वे अपने इन प्यारे और हसीन पलों को अपने सोशल अकाउंट पर शेयर कर फैंस की भी खुशी का ख्याल रखते है। 

Image result for ranveer singh and deepika pics,nari

फैसलों की कद्र करना

दोनों ही एक-दूसरे की पसंद ना-पसंद को अच्छे से जानने के साथ फैसलों का बखूबी सम्मान करते है। दोनों मे से कोई भी किसी पर अपनी बात या इच्छा थोपते नहीं है। रणवीर अच्छे से समझते है कि इंडिपेंडेंट गर्ल होने के नाते दीपिका अपने फैसले खुद और सही ले सकती हैं। ऐसे में यह कपल एक- दूसरे की चॉइस और पसंद में रोक-टोक करने की जगह सम्मान देना बेहतर समझते है। 

रिश्ते में ईगो नहीं 

6 साल तक रिलेशन में रहने के बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है। दोनों ने एक-दूसरे को प्यार और सम्मान देते हुए अपनी मेरिड लाइफ को बैलेंस रखा है। दोनों में कभी ईगो के चलते लड़ाई-झगड़ा देखने को नहीं मिला। इसका सबसे बड़ा सबूत यह है कि शादी के बाद दोनों ने आपसी समझ के साथ रणवीर के घर नहीं बल्कि रणवीर ने दीपिका के फ्लैट में रहने का फैसला किया। साथ ही दोनों खुशी के साथ अपनी मैरिड लाइफ एन्जॉय कर रहे हैं।  

Image result for ranveer singh and deepika pic,nari

हर पल साथ देना

हर पल एक-दूसरे का साथ निभाना, चाहे कैसी भी सिचुएशन हो एक साथ खड़े रहने की इनकी आदत इनके रिश्ते को और भी गहरा और मजबूत करने का काम करती है। जैसे कि सभी जानते है कि एक समय में दीपिका पादुकोण डिप्रेशन से जूझ रही थी। उस कठिन दौर में रणवीर ने उनका साथ छोड़ने की जगह मजबूती से उनके साथ  खड़े हो उन्हें हिम्मत दी। वहीं अगर दीपिका की बात करें तो जब दोनों मिले थे दीपिका एक बेहतरीन स्टार थीं और रणवीर सिंह अपना करियर बना रहे थे। कई असफलताओं के मिलने के बाद भी दीपिका ने उनका साथ नहीं छोड़ा। साथ ही दोनों के बीच का प्यार और मजबूत होता गया।

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News