29 APRMONDAY2024 9:42:17 AM
parenting

बच्चों की मालिश के लिए चुनें नारियल तेल, मिलेंगे 5 फायदे

  • Updated: 08 Oct, 2017 11:35 AM
बच्चों की मालिश के लिए चुनें नारियल तेल, मिलेंगे 5 फायदे

नारियल तेल का इस्तेमाल लगभग सदियों से किया जा रहा है। कोई इसको स्वास्थ्य के तौर पर तो कोई अपनी स्किन और बालों के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल करता है। क्या आपको पता है नारियल तेल बच्‍चों के शारीरिक विकास की दृष्टि से भी अच्‍छा हैं। इस तेल से बच्चों की मालिश करने से काफी फायदा मिलता है। वैसे तो बचपन में बच्चों की मालिश करने से उसकी हड्डिया मजबूत होती है लेकिन इसके लिए नारियल तेल काफी फायदेमंद है।

 


- लॉरिक एसिड 
गर्भावस्था में नारियल तेल या उससे बने  उत्पादों का इस्तेमाल करने से बैस्ट मिल्क में  लॉरिक एसिड की मात्रा बढ़ जाती है जो बच्चों के विकास के लिए फायदेमंद है। इससा बच्चा बाहरी इंफैक्शन से बचा रहता है। 

- मजबूत पाचनतंत्र 
नारियल तेल में भरपूर फाइबर और वसा होती है जो खाना पचाने में सहायक सिद्ध होते हैं। नारकियल तेल का आहार में शामिल करने से पाचन क्रिया मजबूत बनती है। बच्चों को रोज आधा चम्मच नारियल तेल का सेवन करवाएं। इससे बच्चे का शारीरिक विकास तेजी से होगा और पेट संबंधी समस्याओं से बचा रहेगा। 

- बेहतर नींद 
रोज बच्चे की नारियल तेल से मालिश करें। इससे शारीरिक और मानसिक विकास तेज होता है। इससे बच्चे के शरीर में ताजगी और एनर्जी बनी रहती है और उन्हें अच्छी नींद आती है। 

- स्किन के लिए फायदेमंद
नारियल तेल से बच्चे की मालिश करने से उसकी त्वाच में नमी बनी रहती है। इससे त्वचा पर निखार आता है और बाहरी संक्रमण से बच्चा बचा रहता है। 

- इम्‍यूनिटी बढ़ाएं 
नारियल तेल में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को बाहरी इंफैक्शन से बचाए ऱखते है। रोज नारियल तेल का सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 


 

Related News