27 APRSATURDAY2024 5:14:10 AM
Life Style

राशि से जानिए, रिलेशनशिप में क्या चाहती है आपकी गर्लफ्रेंड?

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 03 May, 2020 10:21 AM
राशि से जानिए, रिलेशनशिप में क्या चाहती है आपकी गर्लफ्रेंड?

सभी लड़कियों की अपने पार्टनर व रिलेशनशिप को लेकर अलग सोच व ख्वाहिश होती है। कोई रिलेशनशिप में स्पेस तो कोई रोमांस पसंद होती हैं। मगर अक्सर लड़के अपनी गर्लफ्रेंड की इच्छा नहीं जान पाते। उन्हें पता ही नहीं चलता कि रिलेशनशिप में गर्लफ्रेंड उनसे क्या चाहती है। अगर आप भी अपनी पार्टनर की फिलिंग को लेकर कंफ्यूज है तो उसकी राशि से इस बात का पता लगा सकते है। चलिए जानते हैं कि रिलेशनशिप में आपकी गर्लफ्रेंड क्या चाहती हैं। 


मेष राशि

मेष राशि की लड़कियां अपनी रिलेशनशिप में एक्साइटमेंट और एक्सट्रा जोश पसंद करती हैं। मगर इनके साथ ज्यादा हंसी-मजाक करना पार्टनर को कभी-कभार भारी भी पड़ सकता है। मेष लड़कियां रिलेशन में रहते हुए भी अपनी आजादी व स्पेस का मजा लेना बखूबी जानती हैं।   

PunjabKesari

वृषभ राशि

इस राशि की लड़कियों को अपने रिलेशनशिप में अगर-मगर वाली स्थिति बिल्कुल पसंद नहीं होती। ये चाहती हैं कि इनका पार्टनर पूरी ईमानदारी से इनसे सारी बातें शेयर करें। रिलेशनशिप में खुश रहने के लिए पार्टनर को इनपर डिपेंड रहना पड़ता है।  

मिथुन राशि

जिस रिलेशन में बोरिंग महसूस हो या ये खुद को बंधा समझे, उसमें टिकना इनके लिए मुश्किल होता है। हालांकि फैसला लेते वक्त ये अक्सर कंफ्यूज हो जाती हैं। इस राशि की लड़कियां अपने पार्टनर से प्यार और पेशेंस तो चाहती है लेकिन उससे पूरा प्रोत्साहन और पूरी एनर्जी चाहती है।   

कर्क राशि

कर्क राशि की लड़कियों को घुलने-मिलने मे वक्त लगता है। रिलेशनशिप में ये मजबूत कनेक्शन चाहती हैं। रोमांस में तो ये दिलचस्पी रखती है लेकिन साथ ही खुश, शांति और सिक्योरिटी भी अपने रिलेशनशिप से चाहती हैं। बेशक ये शुरूआत न करें लेकिन इन्हें रोमांटिक पल बेहद अच्छे लगते हैं।

PunjabKesari

सिंह राशि 

सिंह राशि की लड़कियां हमेशा सच के साथ चलती है। इन्हें ऐसे पार्टनर की तलाश होती हैं जो इनका कद्र करता हो। रिलेशनशिप में बोरियत इन्हें बिल्कुल बर्ताश्त नहीं होती। रिलेशन में जितना ज्यादा एक्साइटमेंट होगा, इस राशि की लड़कियां उतनी ही खुश रहेगी। 

कन्या राशि 

कन्या राशि की लड़कियों को हर काम खास तरीके से करना पसंद होता है। यहीं बात इनकी रिलेशनशिप को लेकर होती हैं। इन्हें सिक्योरिटी, स्टेबिलिटी और इस बात की गैरेंटी चाहिए कि पार्टनर इन्हें खुश रखेगा भी या नहीं। यह अपने रिलेशनशिप को  प्रैक्टिकल तरीके से आगे बढ़ाना पसंद करती हैं। 

तुला राशि 

इनके लिए रिलेशनशिप में आपसी तालमेल और सुख-शांति बहुत जरूरी है। इन्हें लड़ाई-झगड़ा और पार्टनर से बहस करना बिल्कुल पसंद नहीं होता। ये हमेशा अपने पार्टनर से खुद की तारीफ सुनना चाहती हैं। हालांकि इन्हें अकेले समय बिताना भी जरूरी अच्छा लगता है। 

वृश्चिक राशि 

पैशन के मामले में इनकी गाड़ी अच्छे से चलती है, रिलेशनशिप में पार्टनर से यहीं उम्मीद रखती हैं। ये अपने पार्टनर को कंट्रोल में रखना चाहती है और पेशेंस रखने वाले पार्टनर की तलाश रखती है। वृश्चिक लड़कियां निष्ठा और दया के मामले में बिल्कुल समझौता नहीं करती। बेशक जाहिर न करें लेकिन ये लड़कियां स्वभाव से इमोशनल होती है। 

धनु राशि

धनु राशि की लड़कियां एडवेंचर और पॉजिटिविटी पसंद होती है। ये पार्टनर में दो क्वालिटीज चाहती है। एक तो वो एनर्जी से भरा हो, दूसरा क्रिएटिविटी में आगे। इस राशि की लड़कियां किसी नियम या वादें पर रिलेशनशिप बढ़ाना पसंद नहीं करती। पार्टनर से रिलेशनशिप में ये आजादी और लॉयलिटी चाहती है। 

PunjabKesari

मकर राशि

मकर राशि की लड़कियां महत्त्वाकांक्षी होती हैं जिसका असर इनकी रिलेशनशिप पर भी पड़ता है। इन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए होता है जिसमें पेशेंस और खुश रखने की खूबी हो। एक रिलेशनशिप में बंधे रहने के लिए इन्हें शनेट पार्टनर चाहिए होता है। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि रिलेशनशिप में अपने रूल बनाना पसंद करती है। इन्हें भी अपने पार्टनर से एनर्जी और आजादी चाहिए होती है। इन्हें सरल पार्टनर चाहिए होता है जो इन्हें फुल अट्रेक्शन देता हो। इनसे पार्टनर की बेरुखी व नजरअंदाज भरा रवैया बिल्कुल सहन नहीं होता।      

मीन राशि

इन्हें रिलेशनशिप में सहानुभूति चाहिए होती है। सेंसिटिव और लॉयल मीन राशि की लड़कियों तो ईमानदार पार्टनर चाहिए। ये रिलेशनशिप में हमेशा कंफर्ट व प्रोटेक्शन चाहती है। 
 

Related News