29 APRMONDAY2024 11:45:05 PM
Nari

Weekly Health Horoscope- अपनी राशि के अनुसार जानें कैसा गुजरेगा आपका ये हफता

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 15 Apr, 2024 03:58 PM
Weekly Health Horoscope- अपनी राशि के अनुसार जानें कैसा गुजरेगा आपका ये हफता

बिगड़ते लाइफस्टाइल के कारण आज कल सभी का स्वास्थ्य बगड़ गया है। ऐसे में लोग सेहत से जूड़ी परेशानीयों से छुटकारा पाने की बजाय हम इसकी चिंचा करनी शुरू कर देते हैं जिससे हमारा स्वास्थ्य और भी बिगड़ जाता है। आपको शरीर को संतुलित बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज़ करे और संतुलित आहार लेनी चाहिए। इसके अलावा हम आपको आज आपके राशीफल के अनुसार बताएंगे के आपका ये सप्ताह सेहत के लिए कैसा जाएगा और आपको सेहतमंद रहने के लिए क्या करना चाहिए।

PunjabKesari

मेष

इस राशि के जातकों को किसी बड़ी बीमारी से राहत मिलेगी। नियमित जीवन उत्तम बना रहेगा और स्वास्थ्य संबधी अन्य समस्याएं भी कम होती चली जाएंगी। छुट्टियों की योजना बनाने से पहले डॉक्टर से अवश्य संपर्क कर लें। साथ ही स्किन का भी ख्याल रखें। चमकदार त्वचा पाने के लिए खुद को हाइड्रेटेड रखें।सुबह या शाम योग और व्यायाम के लिए  समय निकालें।

एक्टीविटी टिप- तनाव दूर करने के लिए कोई रचनात्मक गतिविधि करें
स्वास्थ्य टिप- क्षमाशील रहें।

वृषभ

मेंटल हेल्थ को बूस्ट करने के लिए जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने पर ध्यान दें। कुछ महिलाओं को माइग्रेन या गंभीर शरीर दर्द हो सकता है। ऐसे में उन्हें अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखनें की आवश्यकता है। जंक फूड, ऑयली चीजों और अल्कोहल से खुद को बचाएं।

एक्टीविटी टिप- काम के बाद कसरत पर वापस जाएँ।
स्वास्थ्य टिप- व्यायाम करें

मिथुन

खुद को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए खान पान का ख्याल रखें। वे लोग जो मधुमेह से पीड़ित है, उन्हें अपने लाइफस्टाइल को उचित बनाए रखना चाहिए। यात्रा करते समय अपने पास मेडिकल किट अवश्य रखें। मील को पौष्टिक बनाने के लिए मेनू में प्रोटीन, विटामिन और कार्बोहाइड्रेट अवश्य होने चाहिए।

एक्टीविटी टिप- ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ करें
स्वास्थ्य टिप- लोगों के बारे में सोचने से बचें

PunjabKesari

कर्क

आहार में प्रोटीन और विटामिन को शामिल करें
शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए अल्कोहल और तंबाकू के सेवन से बचना आवश्यक हैं। अपने आहार में प्रोटीन और विटामिन को शामिल करें। कुछ वरिष्ठ जातकों को सीने में दर्द की शिकायत हो सकती है और डॉक्टर से संपर्क करें व नियमित रूप से जांच करवाएं। खासतौर से पुरूष जातकों में किडनी और हृदय से संबंधित समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता हैं।

एक्टीविटी टिप- काम से संबंधित चीजों पर विचारों करें
हेल्थ टिप- कुछ बातों को जाने दें

सिंह

स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी इस राशि के जातों को छाती में संक्रमण का जोखिम बढ़ सकता है। शरीर को फिट और हेल्दी बनाए रखने के लिए प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर आहार लें। इसके अलावा एलर्जी का भी खतरा बना रहेगा।

एक्टिविटी टिप- फिल्म देखें
हेल्थ टिप- चीजों को एज़्यूम करने से बचें

कन्‍या

दिन की शुरुआत मॉडरेट व्यायाम से करें ।इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य सामान्य बना रहेगा। गले व सिरदर्द का खतरा बढ़ सकता है। शरीर को संतुलित बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज़ करें। गर्भवती महिलाओं को अंडर वॉटर एक्टीविटीज़ से बचकर रहना चाहिए।

एक्टिविटी टिप- सुबह उठने के बाद प्रार्थना करें।
हेल्थ टिप- सोशल सर्कल बनाएं

तुला

रसोई में काम करते समय सावधान रहें। खानपान को हेल्दी बनाए रखने से शरीर स्वस्थ रहेगा और स्वास्थ्य संबधी समस्याओं को खतरा भी कम होगा। नशीले पदार्थों से दूरी बनाकर रखें।

गतिविधि टिप- सोने से पहले किताब पढ़ें
हेल्थ टिप- समस्याओं को बड़ा न करें।

वृश्चिक

दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करें। मन को नियंत्रण में लाने के लिए ध्यान को अपनाएं। जिम ज्वाइन करने के लिए सही समय है। घर पर वरिष्ठ लोगों को सांस लेने में समस्या हो सकती है और डॉक्टर से जांच अवश्य करवाएं। कुछ महिलाओं को त्वचा से संबंधित एलर्जी होने का जोखिम बढ़ सकता है।

एक्टिविटी टिप- काम के बाद संगीत सुनकर आराम करें।
हेल्थ टिप- महत्वपूर्ण चीजों पर ध्यान दें।

PunjabKesari

धनु

इस राशि के जातकों को चेस्ट संबधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सीढ़ियों का उपयोग करते समय वरिष्ठ नागरिकों को सावधान रहना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को साहसिक खेलों में भाग लेते समय ध्यान रखना चाहिए। पत्तेदार सब्जियों से भरपूर स्वस्थ आहार लें। बहुत अधिक मीठा खाने से बचें। वायरल फीवर का जोखिम बढ़ सकता है।दिन की शुरूआत एक्सरसाइज़ से करें।

एक्टिविटी टिप- योग करें
हेल्थ टिप- क्रिएटीविटी को बढ़ाएं

मकर

छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। हृदय संबंधी समस्याओं व चेस्ट प्रोबलम्स परेशानी का कारण बन सकती है। आहार का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। दिनभर में कुछ वक्त एक्सरसाइज़ और व्यायाम के लिए निकालें। रसोईघर में काम करते वक्त सावधान रहें अन्यथा चोटिल हो सकती हैं। बच्चों में मौखिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं और वायरल बुखार आम हैं।

एक्टिविटी टिप- अपने परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिताएं।
हेल्थ टिप- खुद का ख्याल रखें

कुंभ

किडनी या लिवर से संबंधित समस्याएं शरीर को घेर सकती हैं। वरिष्ठ लोगों को अपने आहार के बारे में सावधान रहना चाहिए। जंक फूड से बचकर रहें। साथ ही प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर संतुलित भोजन का ही सेवन करें। दिनभर में कुछ देर हाई इंटैसिटी या मॉडरेट एक्सरसाइज़ करें। मेंटल हेल्थ को बूस्ट करने के लिए परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयत्न करें। धूम्रपान और शराब का सेवन छोड़ने के लिए भी आज का दिन उत्तम है।

एक्टिविटी टिप- काम के बाद डांसिंग या जॉगिंग से खुद को रिलैक्स रखें।

हेल्थ टिप- वर्तमान को अपने अतीत से न जोड़ें।

PunjabKesari

मीन

गर्भवती महिलाओं को जोखिम भरे कार्यों से बचना चाहिए। बस या ट्रेन में चढ़ते समय वरिष्ठ लेगों को सावधान रहने की आवश्यकता है। छाती, आंख और कान से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। इस राशि के जातक बुखार और गले के संक्रमण से पीड़ित होंगे।

एक्टिविटी टिप- समय से सो जाएं
हेल्थ टिप- अपने फैसलों पर संदेह न करें
 

Related News