29 APRMONDAY2024 3:49:03 PM
Life Style

अनोखी परंपराएंः कहीं खाते हैं अस्थियों की राख तो कहीं बच्चो पर करते हैं...

  • Updated: 14 Apr, 2017 04:54 PM
अनोखी परंपराएंः कहीं खाते हैं अस्थियों की राख तो कहीं बच्चो पर करते हैं...

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल): दुनिया में कई जनजातियों के लोग रहते हैं। हर जनजाति की अलग-अलग परंपराएं हैं। कई जनजाति एेसी भी हैं जो इतनी अजीब परंपराओं को निभाते हैं, जिनके बारे में जानकर काफी हैरानी होती है। कई जगह परंपराओं के नाम पर महिलाओं के साथ बुरा व्यवहार किया जाता है तो कुछ जगहों पर बच्चों के साथ। आज हम आपको एेसी ही अनोखी परंपराओं के बारे में बताएंगे। 

- मसाई जनजाति के लोग एक-दूसरे पर थूककर बधाई देते हैं। यहीं नहीं, नवजात बच्चे को भी आर्शीवाद देने के लिए उसके ऊपर थूका जाता है।

- इंडोनेशिया में रहने वाले एक कबीले में महिलाएं शोक जताने के लिए अपनी एक उंगली काट लेती हैं। 

- योनामामी जनजाति के लोग किसी व्यक्ति के मरने बाद उनकी राख को भी खा जाते हैं। इस जनजाति का मानना है कि मृतक का कोई अंश नहीं बचना चाहिए। 
PunjabKesari
- शादी को लेकर रोमानिया में एक अनोखी परंपरा को निभाया जाता है। यहां पर लड़का अपनी पसंद की लड़की को किडनैप कर लेता हैं। कुछ दिनों लड़की को कैद करके रखता हैं। इससे उनको अपनी पसंद की लड़की से शादी करने का हक मिलता है।

- दक्षिणी ध्रुव में रहने वाले लोग एक अजीब परंपरा को निभाते हैं। यहां रहने वाले लोग अपने परिवार के बुजुर्ग सदस्य को बर्फ के एक तैरते टुकड़े पर बिठाकर अकेला छोड़ देते हैं और खाने-पीने के लिए कुछ नहीं दिया जाता। इससे बुजुर्ग की मौत हो जाती है। यहां के लोगों का मानना है कि इससे व्यक्ति अगले जन्म की यात्रा पर निकल जाता है। 
PunjabKesari
- चीन में पति अपनी गर्भवती पत्नी को गोद में उठाकर जलते अंगारों पर चलते है। इसके पीछे की मान्यता है कि इससे पत्नी को डिलीवरी के समय दर्द नहीं होता।

Related News