27 APRSATURDAY2024 4:01:56 PM
Life Style

शारीरिक संबंधों से दूरी बनाने पर सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

  • Updated: 13 Jun, 2017 05:24 PM
शारीरिक संबंधों से दूरी बनाने पर सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान

पंजाब केसरी(लाइफस्टाइल)- शादीशुदा जिंदगी में शारीरिक संबंध बहुत अहमियत रखते हैं। रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए यह जितना जरूरी है, उतनी ही जरूरी यह सेहत के लिए भी है। कुछ ऐसे पति-पत्नी भी हैं  जो शादी के कुछ सालों बाद संबंधों से दूरी बना लेते हैं। जिसका असर सेहत पर भी पड़ना शुरू हो जाता है। 
 

1. रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी
संबंध एक तरह की एक्सराइज है। इससे सेहत से जुडी बहुत सी परेशानियों को राहत मिलती है। शादी के बाद इससे दूरी बनाने से रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है। 
 

2. दिल की बीमारी
सेहतमंद रहने के लिए एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी है। जो पार्टनर एक्सरसाइज के साथ-साथ संबंधों से भी दूरी बना लेते है, उनकी मसल्स और हॉर्मोन पर बुरा असर पड़ सकता है। जिससे दिल की बीमारी होने का खतरा बना रहता है। 
 

3. तनाव का खतरा
शारीरिक संबंध तनाव मुक्त रखते हैं। इससे ब्लड प्रैशर भी कंट्रोल रहता है। जब पार्टनर इससे दूरी बना लेते हैं तो ये समस्याएं आनी शुरू हो जाती है। 


4. रिश्तो में खट्टास
संबंधों से दूरी बना लेने से पति-पत्नी के बीच का रिश्ता भी कमजोर हो जाता है। वह एक-दूसरे की भावनाओं और जरूरतों को आसानी से समझ नहीं पाते। 

Related News