29 APRMONDAY2024 4:30:48 PM
zaika

एेसे बनाएं टेस्टी बाल मिठाई

  • Updated: 14 Sep, 2016 03:48 PM
एेसे बनाएं टेस्टी बाल मिठाई
मिठाई का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता हैं लेकिन अाज हम अापको जो रैसिपी बनाने के बारे में बताएंगे, उसको खाने के बाद अापका मन बार-बार इसे खाने को करेंगा। जी हां, हम बात कर रहे है उत्तराखंड की मशहूर बाल मिठाई की। इसको अाप अासानी से घर में बना सकते है। अाइए जानते है कैसे..
 
 
सामग्री 
 
- 500 ग्राम पिसी हुई चीनी
- 500 ग्राम बिना पिसी चीनी
- 11/2 किलो मावा
- 10 ग्राम टेट्रिक एसिड
- 1/2 कप दूध
- 50 ग्राम खसखस (पोस्ता के दाने)
- 1/2 चम्मच घी 
- 1 लीटर पानी 
 
विधि
 
1. चाशनी के लिए कड़ाही में चीनी, टेट्रिक एसिड और पानी डालकर धीमी आंच पर उबालें। 
2. जब चीनी घुल जाए तो इसमें दूध डाल दें। अाप जब दूध डालेंगे तो इसमें से फेन निकलेगा। इसको किसी चम्मच से निकाल लें। 
3. अब चाशनी को तब तक पकाएं, जब तक यह गाढ़ी ना हो जाएं। 
4. फिर कड़ाही से आधी चाशनी निकाल कर दूसरे बर्तन में रख लें। 
5. अब चॉकलेट बर्फी बनाने के लिए चाशनी वाली कड़ाही में मावा और चीनी पाऊडर डालें और धीमी आंच पर चॉकलेटी रंग होने तक भूनें।
6. जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो इसे किसी थाली में फैला दें। जब यह ठंडी हो जाएं तो इसे किसी भी शेप में काट लें। 
5. इसके बाद बची हुई चाशनी को गर्म करें और इसमें खसखस डालें। फिर जब ये चाशनी में अच्छी तरह लपट जाएं तो इन्हें प्लेट पर निकाल लें। 
6. अब बर्फी को बाल दाने में रोल कर लें और सर्व करें।
 

Related News