28 APRSUNDAY2024 8:55:56 PM
Nari

सफेद बालों को काला करने के लिए अपनाएं ये उपाय

  • Updated: 29 Sep, 2016 07:44 PM
सफेद बालों को काला करने के लिए अपनाएं ये उपाय

समय से पहले सफेद बाल होना आम समस्या हो गई है। लड़कियां सफेद बालों को छुपाने के लिए कई तरह के प्रयास करती हैं। कई लड़कियां सफेद बालों को तोड़ देती है और कुछ डाई कर लेती है। मार्किट में सफेद बालों को काला करने के लिए कई प्रोडक्ट्स उपलब्ध है जिन्हें आप अपना सकते है। कई बार इन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से हमारे बाल झड़ने लगते है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो हम आपको कुछ घरेलू उपाय बताने जा रहे है जिन्हें अपनाकर आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते है।


1. आंवला

नारियल तेल में सूखे आंवले के कुछ टुकड़े डालकर उबाल लें। ठंडा होने पर इस तेल की मालिश करें। रात को इस तेल को लगाकर सोएं इससे अधिक लाभ होगा। सप्ताह में दो बार एेसा करें।

2. नींबू

नारियल का तेल सफेद बालों के विकास को रोकता है। नारियल के तेल को नींबू के रस के साथ मिलाकर बालों की मालिश करें। एक घंटे बाद बालों को धोए। 

3. प्याज

प्याज का रस बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। एक कांच के कटोरे में प्याज और नींबू का रस मिलाएं। इससे बालों की मालिश करें। प्याज का रस ठंडा होता है इसलिए गर्मी में इसे बालों पर लगाएं। 

4. बादाम का तेल

बादाम के तेल को नींबू और आंवला के साथ बालों में लगाएं। इसके लिए बादाम का तेल,नींबू का रस और आंवला के रस को मिलाकर बालों पर लगाएं। इसे अच्छी तरह बालों की मालिश करें। इससे बाल काले होंगे।

 

 

Related News