01 MAYWEDNESDAY2024 9:50:40 PM
Nari

स्किन की कई समस्याओं को दूर करती है सोयाबीन

  • Updated: 27 Jun, 2017 11:09 AM
स्किन की कई समस्याओं को दूर करती है सोयाबीन

Soybeans benefits For Skin : इस भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में हर कोई किसी न किसी समस्या से परेशान है। सोयाबीन एक एेसा उपाय है जो इन समस्याओं को जड़ से खत्म करता है। इसे लोग बड़े चाव से खाते हैं। यह खाने में स्वाद तो होती ही है साथ ही चेहरे की कई परेशानियों को भी दूर करती है। सोयाबीन में ऐसे कई तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। इसका नियमित रूप से रोजाना सेवन करने से आप ग्लोइंग और स्वस्थ चेहरा पा सकती हैं।

 


1. झुर्रियां 
हर लड़की चाहती है कि वो हमेशा जवां दिखे। लेकिन झुर्रियां उनकी खुबसूरती को बिगाड़ देती हैं। सोयाबीन के सेवन से इस समस्या से बहुत जल्द राहत मिलती है। इससे शरीर में एस्ट्रोजन बनने लगता है जो झुर्रियों को दूर करने में सहायता करता है।

 

2. मजबूत नाखून
हाथों की खुबसूरती बढ़ाने में नाखून अहम भूमिका निभाते हैं। कई तरह के नेल पेंट लगाने और नियमित शेप बनाने के बावजूद भी लड़कियों को नाखून टूटने की शिकायत रहती है। सोयाबीन के इस्तेमाल से नाखून जड़ से मजबूत होते हैं और चमक भी बनी रहती है। 

 

3. घने और चमकदार बाल
टूटते और झड़ते बालों से आजकल हर कोई परेशान है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए सोयाबीन का सेवन शुरु करें। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है जो बालों को घने और चमकदार बनाता है। 

 

4.  दाग-धब्बों से छुटकारा
दाद-धब्बे चेहरे की खुबसूरती को खराब कर देते हैं। इससे बचने के लिए चेहरे पर सोयाबीन का पैक लगाएं। इसे चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे दूर होते हैं। इस पैक को बनाने के लिए सोयाबीन को पानी में भिगोएं और पीसकर मिश्रण तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट बाद चेहरे को धो लें। 

 

5. आॅयली स्किन
ज्यादातर लोगों में आॅयली स्किन की समस्या देखी जाती है और गर्मीयों में आॅयली स्किन लोगों को काफी परेशान करती है। एेसे में अगर आप भी इससे परेशान हैं तो सोयाबीन का नियमित रुप से सेवन करना शुरु कर दें। इससे आप आॅयली स्किन से बहुत जल्दी राहत पा सकती हैं। 
 

 

Related News