28 APRSUNDAY2024 5:19:27 AM
Nari

LFW 2017 Day 2 : देसी लुक में प्रिटी दिखीं Hot

  • Updated: 03 Feb, 2017 06:04 PM
LFW 2017 Day 2 : देसी लुक में प्रिटी दिखीं Hot

फैशनः फैशन डिजाइनर संजुक्ता दत्ता के लेबल मेखेला चडौर (mekhela chador) की कलैक्शन ने लोगों को खूब अट्रैक्ट किया। जो इंडियन ट्रैडीशनल पर बेस्ड थी।  
संजुक्ता दत्ता के लिए बॉलीवुड डीवा प्रिटी जिंटा ने रैंपवॉक किया और शोस्टापर भी रहीं। ब्लैक और रैड कलर की साड़ी में प्रिटी बेहद खूबसूरत लग रही थी। उनकी कलैक्शन देवी दुर्गा और असम के पारंपरिक रूपांकनों  जैसे Singkhap (शेर), Moourah (मोर), Pokhila (तितली) जातीय डिजाइन से प्रेरित थी। 


इसके अलावा लेबल गलांग गाबां Galang Gabaan की डिजाइनर लिप्सा हेम्ब्रम (Lipsa Hembram's) ने अपनी खूबसूरत समर प्रिंटेड कलैक्शन पेश की। इनके लिए बॉलीवुड एक्ट्रैस अदा शर्मा ने रैंपवॉक की।ड्रैस के साथ साथ अदा ने एक्सेसरीज भी बहुत अट्रैक्टिव पहनी थी जो क्ले से बनी थी। इसी के साथ लेबल हाऊस ऑफ मिल्क ने भी नॉनटोक्सिक फैब्रिक्स कलैक्शन प्रस्तुत की। 


डिजाइनर शैलेश सिंघानिया की वाइब्रेंट खादी सिल्क साड़ी कलैक्शन ने भी लोगों का दिल जीत लिया जो मदर नैचर और पिछवाई पेंटिंग्स से इंस्पायर्ड थी। वहीं एमरीच Amrich ने भी हैंड वूवन सिल्क ड्रैस, शिबोरी पैटर्न वाली हैंड स्टिच स्कर्ट आदि कलकै्शन को हाईलाइट किया। वही डिजाइनर सायंतन सरकार ने उत्तरी बंगाल के गमछा बुनकरों की टैलेंट को अपनी कलैक्शन में पेश किया। सोमैया कला विद्या के शो में साड़ी और कच्छ क्राफ्ट का फ्यूजन देखने को मिला। डिजाइनर लिसा हॉल और सुफ़ियान खत्री की कलैक्शन सुंदर शाही पक्षियों से इंस्पायर्ड थी। नौशाद अली की कलैक्शन में कूल टॉप, ड्रैपड काफ्टान और प्लीटेड मैक्सी स्कर्ट्स आदि  समर बेस्ट आऊटफिट्स देखने को मिले। वहीं लेबल औषधि  के डिजाइनर निशांथ चोपड़ा ने प्योर आर्गैनिक कॉटन कलैक्शन पेश की जिसमें उन्होंने बेबी ब्लू, ग्रीन, व्हाइट, पिंक, ग्रीन,ग्रे और डस्टी यैलो जैसे कलर का इस्तेमाल किया। लेबल मकु टेक्सटाइल्स ( Maku Textiles) ने व्हाइट और ऑफ व्हाइट में एथेरियल कलैक्शन पेश की।
 

फैशन डिजाइनर मनदीप नागी ने मुंबई के एक एनजीओ क्रांति के साथ डाक्यूमैंटरी के जरिए अपनी कलैक्शन पेश की, जिसमें मॉडल्स नहीं बल्कि मुंबई की रैड लाइट एरिया की महिलाओं ने हिस्सा लिया।

 

 

                                                                                                                              - वंदना डालिया

Related News