26 APRFRIDAY2024 9:33:56 PM
Nari

सर्दी में इंफैक्शन से बचने के लिए करें ये काम

  • Edited By Anjali Rajput,
  • Updated: 08 Dec, 2017 10:53 AM
सर्दी में इंफैक्शन से बचने के लिए करें ये काम

सर्दी में हवा में नमी होने के कारण इंफैक्शन की समस्या होनी आम बात है। इस वजह सर्दी-जुकाम, खुजली,एलर्जी और सिरदर्द की परेशानी बढ़ने लगने लगती है। इन लक्षणों को बदलते मौसम की समस्याएं समझकर कुछ लोग नजरअंदाज कर देते हैं,  जो आगे चलकर बहुत तकलीफ देते हैं। अगर समय रहते शरीर में होने वाले परिवर्तनों को पहचान कर इलाज करवाया जाएं तो इस से बचा जा सकता है।
 

एलर्जी से शरीर में होने वाले परिवर्तन


किसी भी समस्या का समाधान तभी कर सकते हैं जब हमें उनके लक्षणों के बारे पता हो। एलर्जी शरीर के किन हिस्सो में हो सकती है इसके बारे में पता होना बहुत ही जरूरी है। 
 

1. स्किन की एलर्जी किसी भी मौसम में हो सकती है। इससे त्वचा में लाल रंग के रैशज, खुजली, दाने निकलते है। ज्यादा सर्दी में पानी में ज्यादा देर हाथ डाले रखने से भी सूजन हो जाती है। इसे नजरअंदाज न करें। 

2. बहुत से लोगो को दूध, अंडा, मांस- मछली खाने से एलर्जी होती है। इनको खाने के बाद उल्टी या पेट दर्द करने लगता है। कुछ लोगों को मसालेदार भोजन और बाहर का खाना खाने से पेट में गैस की परेशानी हो जाती है। एेसे में बाहर के खाने से परहेज करना चाहिए। 

3. पूरे शरीर पर एलर्जी के अलग -अलग लक्षण होते है जैसे पेट दर्द, रैशज होना, उल्टी आना, हाथों का फटना आदि। शरीर में इस तरह के बदलाव नजर आएं तो डॉक्टरी सलाह जरूर लेनी चाहिए। 
 

एलर्जी होने पर ऐसे रखें खुद का ख्याल

1. सुबह आधा घंटा सैर करने से प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। 
2. घर में या आस-पास जमा धूल-मिट्टी भी इंफैक्शन की वजह हो सकती है। घर में साफ-सफाई रखें,धूल-मिट्टी जमने न दें। 
3. घर में पालतू जानवर है तो उसकी सफाई रखना बहुत जरूरी है। समय- समय पर उसे इंजेक्शन लगवाएं।
4.  एक दम से गर्म और ठड़े वातावरण में न जाएं।
5. सुबह- सुबह घर की खिड़कियां खोल दें ताकि स्वच्छ हवा घर में प्रवेश करे।


 

Related News