01 MAYWEDNESDAY2024 10:05:51 PM
Nari

थ्रैडिंग के दर्द और पिंपल्स से पाएं छुटकारा

  • Updated: 17 Dec, 2016 07:20 PM
थ्रैडिंग के दर्द और पिंपल्स से पाएं छुटकारा

 चेहरे का सबसे आकर्षित अंग हैं आंखें। इन्हें और भी अट्रैक्टिव बनाने के लिए हम आई मेकअप का सहारा लेते हैं। एक और चीज और आंखों को खूबसूरत बनाती है वो हैं थ्रैडिंग। 

थ्रैडिंग करने से आईब्रो को एक अलग ही लुक मिलती है हालांकि कुछ लोग थ्रैडिंग करवाने से कतराते हैं क्योंकि थ्रैडिंग के बाद अक्सर दर्द  पिंपल्स की समस्या सुनने को मिलती है। ऐसे स्किन के सैंसटिव होने की वजह से होता है। अगर आप भी थ्रैडिंग के बाद होने वाले पिंपल्स की वजह से परेशान होते हैं तो कुछ स्टेप्स को फॉलो करें।

 

 थ्रैडिंग करवाने से पहले चेहरे को गुनगुने पानी से धो लेें, जिससे कि आपको थ्रैडिंग करवाते समय दर्द भी कम होगा और पिंपल्स भी नहीं होंगे।

 

 थ्रैडिंग करवाने के बाद आईब्रो पर टोनर या बर्फ लगाएं, जिससे कि आपको जलन महसूस नहीं होगी।

 

 इसके अलावा थ्रैडिंग करवाने के बाद 12 से 24 घंटों के बीच में थ्रैडिंग वाले हिस्से को न छुएं क्योंकि ऐसा करने से वहां पिंपल्स हो सकते हैं।

 

 थ्रैडिंग करवाने के तुरंत बाद किसी प्रकार का भी स्टीम ट्रीटमेंट न करवाएं।

 

 

Related News