01 MAYWEDNESDAY2024 10:05:43 PM
Nari

Women's Day :कभी बोरों की पहनती थी फ्रॉक, आज हैं अरबपति महिलाओं में से एक

  • Updated: 08 Mar, 2018 01:15 PM
Women's Day :कभी बोरों की पहनती थी फ्रॉक, आज हैं अरबपति महिलाओं में से एक

आज महिला घर के साथ-साथ कामकाज के हर क्षेत्र में अपना पूरा सहयोग दे रही है। शायद ही कोई ऐसा क्षेत्र हो, जिसमें महिलाओं की हिस्सेदारी न हो। राजनीति, मायानगरी, टीचर, बैंकिंग, आर्मी, पायलट आदि बहुत सारी क्षेत्रों में महिलाएं अव्वल दर्जे में शामिल हैं। चलिए आज हम आपको उन महिलाओं के बारे में बताते हैं जो अपने क्षेत्र में कामयाबी की उड़ानें उड़ रही हैं। 

-अमेरिकी  'मीडिया की रानी' ओपरा विनफ़्रे
PunjabKesari
अमेरिका में ओपरा विनफ़्रे को 'मीडिया की रानी' कहा जाता है। आज वह एक अरबपति अमेरिका मीडियापर्सन है। विपत्ति और गरीबी के संघर्ष की शुरुआत उनके जन्म से पहले ही हो चुकी थी लेकिन हालातों से हार ना मानने की प्रेरणा देने वाली ओपरा आज विश्व की प्रभावशाली और अमीर महिलाओं में से एक है। ओपरा विनफ्रे अपना टीवी नेटवर्क चलाती हैं। उन्होंने अमेरिकी इतिहास में सबसे ज्यादा रेटिंग वाला शो 'द ओपरा विनफ्रे शो' से अपनी नई पहचान बनाई। एक दौर ऐसा भी रहा, जब वह विश्व की पहली व अकेली अश्वेत अरबपति बनी।

गरीबी और दर्द का संघर्ष
PunjabKesari
अमेरिका के मिसिसिप्पी में एक अश्वेत गरीब परिवार में जन्मी ओपरा का बचपन नानी के साथ मिल्वौकी में बीता। गरीबी की वजह से ओपरा को अक्सर अालू के बोरों से बनी फ्राक पहननी पड़ती थी। नानी ने ही उसे पढ़ना सिखाया। उसकी नानी ही उन्हें सार्वजनिक जगहों पर सकारात्मक बोलने के लिए उकसाती रहती थी। 6 साल की उम्र में वह मां के पास लौटीं लेकिन वहां उसे नानी जैसी शिक्षा व सुख नहीं मिला। घर खर्च के लिए उन्होंने झाड़ू पौंछा का काम किया।

कुंवारी मां की कोख से जन्मी ओपरा के साथ 9 साल की उम्र में दुराचार हुआ और 14 साल में वह गर्भवती हो गईं दी लेकिन उनके शिशु ने जन्म से पहले ही दम तोड़ दिया था। इस मुश्किलों से भरे वक्त से लड़ते-लड़ते 19 साल की उम्र में हाई स्कूल की पढ़ाई के साथ रेडियो स्टेशन का काम किया। उनकी प्रस्तुति और मेहनत की वजह से उन्हें एक प्रसारण का अधिकार दे दिया गया। 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News