01 MAYWEDNESDAY2024 10:10:16 PM
Life Style

ऑस्कर इतिहास में पहली बार ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस डेनियला वेगा देगीं अवॉर्ड

  • Updated: 05 Mar, 2018 02:41 PM
ऑस्कर इतिहास में पहली बार ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस डेनियला वेगा देगीं अवॉर्ड

ऑस्कर अवॉर्ड पाना हर फिल्मी सितारे का ख्वाब होता है। इस बार 90वें ऑस्कर अवॉर्ड का आयोजन कैलिफोर्निया के डॉल्बी थिएटर किया गया। यहां हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड के सितारे शामिल हुए। ऑस्कर के इतिहास में एेसा पहली बार हुगा की ट्रांसजेंडर एक्ट्रेस डेनियला वेगा अवॉर्ड प्रेजेंट करेंगी। वहीं जेनिफर लॉरेंस और फोस्टर की जोड़ी बेस्ट एक्ट्रेस का नाम अनाउंस करेगी,जबकि जेन फोंडा और हेलेन मिरेन बेस्ट एक्टर को ट्रॉफी देंगी।

 

बेस्ट एक्टर अवॉर्ड गैरी ओल्डमैन को डार्केस्ट आर के लिए दिया गया। इसी के साथ बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब फ्रांसेस मैकडोरमेंड को उनकी फिल्म थ्री बिलबोर्डस आउट साइड एबिंग मिसूरी के लिए मिला।

PunjabKesari

सर्वश्रेष्ठ डायरेक्टर गिलर्मो डेल टोरो को फ़िल्म 'द शेप ऑफ वॉटर' के लिए मिला है। 'द शेप ऑफ वॉटर' ने बेस्ट फिल्म के अलावा 4 अन्य श्रेणियों में खिताब लिए।

PunjabKesari

 ऑस्कर विजेताओं की लिस्ट

 

1.ऑरिजनल स्कोर 'द शेप ऑफ वॉटर'। 

2. बेस्ट सिनेमेटोग्राफी रोजर ए. डिकिन्स।

3. ऑरिजनल स्क्रीनप्ले 'गेट आउट' के लिए जॉर्डन पीले।

4.बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट 'हेवन इज ए ट्रैफिक जैम ऑन द 405'।

5. बेस्ड एडिटिंग स्मिथ को दिया गया।

6. बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स 'ब्लेड रनर 2048' के लिए जॉन नेलसन, गर्ड नेफजर, पॉल लेमबर्ट और रिचर्ड आर. ह्यूवर।

7. बेस्ट एनिमेटेड फिल्म 'कोको', ली उनकिर्च और डार्ला के एंडरसन।

8. एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म 'डियर बास्केटबॉल' के लिए ग्लैन कीन और कोबी ब्रायंत को।

9. बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट 'हेवन इज ए ट्रैफिक जैम ऑन द 405'।

10. साउंड एडिटिंग 'डनकिर्क' के लिए रिचर्ड किंग और एलेक्स गिब्सन।

11. बेस्ट डॉक्युमेंट्री 'इकारस' के लिए ब्रियान फोगेल और डैन कोगन को मिला।

12. कॉस्ट्यूम डिजाइन 'फैंटम थ्रेड' के लिए मार्क ब्रिजेस।

13. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर सैम रॉकवैल को 'थ्री बिलबोर्ड्स आउटसाइड एबिंग मिसौरी" के लिए दिया गया है।

14. मेकअप ऐंड हेयरस्टाइलिंग 'डार्केस्ट ऑर' के लिए काजुहिरो सुजी, डेविड मेलिनॉस्की और लुसी सिबिक।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News