27 APRSATURDAY2024 7:41:00 PM
Life Style

क्या अनुष्का और विराट अटेंड करेंगे सोनम-आनंद की शादी?

  • Updated: 04 May, 2018 03:37 PM
क्या अनुष्का और विराट अटेंड करेंगे सोनम-आनंद की शादी?

ये तो सभी जानते हैं कि सोनम कपूर 8 मई को आनंद आहूजा के साथ शादी के बंध जाएगी। ऐसे में हर कोई उनकी शादी में शामिल होने वाले गेस्ट में दिलचस्पी ले रहा। हालांकि जैकी श्रॉफ से लेकर वरुण धवन तक ने सोनम कपूर की शादी में जाने की घोषणा कर दी है लेकिन कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटी ऐसे भी हैं, जो उनकी शादी में शामिल नहीं हो पाएंगे। 

PunjabKesari


हाल ही में खबर आई थी कि दीपिका पादुकोण सोनम कपूर की शादी में नहीं जाएंगी क्योंकि सोनम की शादी वाले दिन दीपिका न्यूयॉर्क सिटी में चैरिटी इवेंट मेट गाला 2018 में रेड कार्पेट इवेंट में हिस्सा लेने वाली हैं। वहीं एक और एक्ट्रैस है, जो इस शादी समारोह का हिस्सा नहीं बन पाएगी।

PunjabKesari


दरअसल, बताया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा अपनी फिल्म 'जीरो' की शूटिंग के लिए अमेरिका पहुंची हुई है और यह शूटिंग लगभग 45 दिनों तक चलेगी, जिसके चलते अनुष्का सोनम की शादी में नहीं जा पाएंगी। 

PunjabKesari


अनुष्का के पति यानी क्रिकेटर विराट कोहली भी सोनम की शादी में हिस्सा नहीं ले पाएगे। ऐसा नहीं है कि विराट अनुष्का के बिना कोई भी पार्टी अटेंड नहीं करते। दरअसल, विराट आईपीएल 2018 में व्यस्त है क्योंकि उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 7 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एक मैच खैलेगी। वहीं खबरें तो यह भी आ रही है कि जिस तरह सोनम लंदान ट्रिप का बहाना बनाकर विराट-अनुष्का की रिसेप्शन में शामिल नहीं हुई थी,  ठीक उसी तरह विराट-अनुष्का भी काम का बहाना बनाकर उनकी शादी में शामिल नहीं होंगे।

 

फैशन, ब्यूटी या हैल्थ महिलाओं से जुड़ी हर जानकारी के लिए इंस्टाल करें NARI APP

Related News