28 APRSUNDAY2024 9:03:29 AM
Nari

अगर मेकअप प्रॉडक्टस इस्तेमाल करते हैं तो पहले ये खतरे जान लें(PICS)

  • Updated: 12 Aug, 2016 12:12 PM
अगर मेकअप प्रॉडक्टस इस्तेमाल करते हैं तो पहले ये खतरे जान लें(PICS)

ऐसी शायद ही कोई लड़की होगी जो कॉस्मेटिक का इस्तेमाल ना करती हो। लिपस्टिक, काजल, क्रीम और ना जाने कौन-कौन सी चीजे हैं जो खूबसूरत बनने के लिए इस्तेमाल की जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कैमिकल हमारी स्किन को फायदे की जगह नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। इससे स्किन एलर्जी और स्किन कैंसर जैसी बीमारी भी सामने आ सकती है।

 
इस तरह के नुकसान पहुचाने वाले कॉस्मैटिक को खरीदने से पहले लोगों को इसके नुकसान के बारे में पते होना चाहिए। 
 
आइए जानते हैं इनसे होने वाले नुकसान के बारे में...
 
 
आज ग्लोबल मार्किट में ब्यूटी प्रॉडक्टस का उत्पादन इतना बढ गया है कि इसकी लागत मिलियन डॉलर तक पहुंच चुकी है लेकिन यह कीमत इंसानी जिन्दगी से कही ज्यादा कम है। 
 
 
- कॉस्मैटिक में पैराबेन कैमिकल पाया जाता है जो कैंसर का कारण भी बन सकता है क्योंकि कैंसर के मरीजों का रिपोर्ट में पॉराबेन कैमिकल के लक्षण पाए गए हैं।
 
 
- इसके अलावा टैलकम पाऊडर और शॉवर जैल इस्तेमाल किए जाने वाले कैमिकल में कई तरह के कैमिक्ल पाए जाते हैं जो हमारी स्किन पर बहुत बुरा असर डालते हैं।
 
 
- लिपस्टिक में इस्तेमाल किया जाने वाला एल्युमिनियम कैमिक्ल बहुत खतरनाक है और इसके लक्षण शरीर में लंबे समय बाद दिखाई देते हैं। 
 
 
- कॉस्मैटिक में जिंक अॉक्साइड, बेरियम सल्फेट जैसे कैमिकल होते हैं। जो धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाते रहते हैं और इसका असर लंबे समय बाद दिखाई देता है। इनके इस्तेमाल से धीरे-धीरे शरीर के अंग जैसे किडनी और लीवर तक भी फेल हो सकते हैं।
 
 
- इसके अलावा स्किन एलर्जी, आंखों में एलर्जी, पलकों का पतला होना और नाखूनों को नुकसान भी पहुंच सकता है।
 

Related News