30 APRTUESDAY2024 12:24:54 AM
travelling

भारत की सबसे खतरनाक सड़कें, देखें तस्वीरें

  • Updated: 12 Sep, 2016 06:31 PM
भारत की सबसे खतरनाक सड़कें, देखें तस्वीरें
भारत में बहुत से घाट, घाटी और पहाड़ी रास्ते है, जिनमें से कुछ रास्ते इतने खतरनाक है, जहां हर समय मौत का साया मंडराता रहता है। अाज हम अापको ऐसे ही कुछ खास और मशहूर रास्तों के बारे में बताएंगे, जो रोमांचक और खतरों से भरे पड़े है। अाइए जानते है इन रास्तों के बारे में...
 
 
1. पतरातू घाटी का रास्ता 
 
रामगढ़ से रांची के बीच की 35 किलोमीटर लंबी पतरातू घाटी का घुमावदार मोड़ काफी जानलेवा है। हरे-भरे पेड़ों से घिरी घाटी की इस सड़क से नीचे उतरते हुए दो दर्जन से ज्यादा खतरनाक, घुमावदार मोड़ आते हैं। 
 
2. गंगटोक-नाथुला रोड
 
नाथूला दर्रा का यह रास्ता 14 हजार 200 फीट की ऊंचाई पर है। इसी रास्ते से होकर कैलाश मानसरोवर जाया जा सकता है। हाल ही में चीन ने इसका रास्ता खोल दिया है। यह दर्रा प्राचीन रेशम मार्ग का भी एक ‍हिस्सा है।
 
3. मसूरी रोड 
 
देहरादून से मसूरी तक का रास्ता ऊंची-ऊंची पहाड़ियों से होकर गुजरता है। यह खतरनाक रास्ता हरे-भरे वृक्षों से लदा हुआ है। रोमांच की चाह रखने वालों के लिए यह बहुत ही शानदार सफर है।

4. रोहतांग पास
 
हिमाचल प्रदेश में स्थित रोहतांग पास बहुत ही खतरनाक रोड है। यहां किसी भी प्रकार का वाहन चलाना आसान नहीं है।  मनाली से रोहतांग पास जाना बहुत ही खतरों और रोमांच से भरा है। 
 
5. तिरुपति मंदिर रोड़
 
तिरुपति तीर्थ स्थल समुद्र तट से 3200 फीट ऊंचाई पर स्थित है। यहां पहुंचने के लिए पहाड़ियों की ओर चढ़ती हुई कई घुमावदार और खतरनाक सड़कों को पार करना होता है। 
 

Related News