03 MAYFRIDAY2024 12:55:33 PM
Nari

Dal Lake नहीं देखी तो क्या देखा, एक बार कश्मीर के इस 'गहने ' का नजारा लेना तो बनता है

  • Edited By vasudha,
  • Updated: 20 Apr, 2024 03:56 PM
Dal Lake नहीं देखी तो क्या देखा, एक बार कश्मीर के इस 'गहने ' का नजारा लेना तो बनता है

जब भी कश्मीर की बात होती है तो डल झील का ख्याल मन में जरुर आता है। जो लोग  कश्मीर जा चुके हैं वह इसकी खूबसूरती से वाकिफ होंगे जिन्हें कभी यहां आने का मौका नहीं मिला वह यह जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि आखिर डल झील को इतना पसंद किया क्यों जाता है। तो चलिए आज हम कश्मीर का गहना डल झील के बारे में बाताते हैं विस्तार से। 

PunjabKesari
डल झील श्रीनगर, कश्मीर की एक प्रसिद्ध झील है जो तीन दिशाओं से पहाड़ियों से घिरी हुई है। यह कश्मीर में पर्यटन और मनोरंजन का अभिन्न अंग है और इसे "फूलों की झील", "कश्मीर के मुकुट में गहना" या "श्रीनगर का गहना" नाम दिया गया है।  इसमें सोतों से तो जल आता है साथ ही कश्मीर घाटी की अनेक झीलें आकर इसमें मिलती हैं। इसके चार प्रमुख जलाशय हैं गगरीबल, लोकुट डल, बोड डल तथा नागिन। 

PunjabKesari
 भारत की सबसे सुंदर झीलों में इसका नाम लिया जाता है। पास ही स्थित मुगल वाटिका से डल झील का सौंदर्य अप्रतिम नज़र आता है। पर्यटक जम्मू-कश्मीर आएं और डल झील देखने न जाएं ऐसा हो ही नहीं सकता। डल झील के मुख्य आकर्षण का केन्द्र है यहां के शिकारे या हाउसबोट। सैलानी इन हाउसबोटों में रहकर झील का आनंद उठा सकते हैं। 

PunjabKesari
नेहरू पार्क, कानुटुर खाना, चारचीनारी आदि द्वीपों तथा हज़रत बल की सैर भी इन शिकारों में की जा सकती है। डल लेक की खासियत यह है कि शिकारा पर बैठकर ही आप शॉपिंग कर सकते हैं। यहां तरह तरह की वनस्पति झील की सुंदरता को और निखार देती है। कमल के फूल, पानी में बहती कुमुदनी, झील की सुंदरता में चार चांद लगा देती है। 

PunjabKesari

सैलानियों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधन जैसे कायाकिंग (एक प्रकार का नौका विहार), केनोइंग (डोंगी), पानी पर सर्फिंग करना तथा ऐंगलिंग (मछली पकड़ना) यहां पर उपलब्ध कराए गए हैं। डल झील में पर्यटन के अतिरिक्त मुख्य रूप से मछली पकड़ने का काम होता है। अगर आपका भी कभी कश्मीर घूमने का प्लान हो तो डल झील जाना ना भूलें, इसके बीना तो आपकी यात्रा अधमरी रहेगी।
 

Related News