29 APRMONDAY2024 3:58:46 PM
Nari

घर पर बनाएं टेस्टी-टेस्टी रोटी पोहा

  • Updated: 08 Nov, 2017 12:50 PM

अगर अाप घर पर टेस्टी और स्वादिष्ट पाेहा बनाने का साेच रहे हैं, ताे अाप रोटी पोहा भी ट्राई कर सकते हैं। यह बच्चाें के साथ-साथ बड़ाें काे भी बेहद पसंद अाएगा। अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः- 

सामग्रीः-
रोटी - 3 या 4
तेल - 2 बड़े चम्मच
मूंगफली - 75 ग्राम
सरसों के बीज - 1/2 छाेटा चम्मच
जीरा - 1/2 छाेटा चम्मच
हरी मिर्च - 1 छाेटा चम्मच
प्याज - 40 ग्राम
टमाटर - 40 ग्राम
शिमला मिर्च - 40 ग्राम
हल्दी - 1/2 छाेटा चम्मच
नमक - 1 छाेटा चम्मच
पानी - 2 चम्मच
सेव - गार्निशिंग के लिए

विधिः-
1. सबसे पहले 3-4 रोटियां लें और इन्हें छोटे-छाेटे टुकड़ों में तोड़कर एक तरफ रख दें।
2. एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल डालकर मध्यम अांच पर गर्म करें। इसमें 75 ग्राम मूंगफली डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
3. इसके बाद इसमें 1/2 छाेटा चम्मच सरसों के बीज, 1/2 छाेटा चम्मच जीरा, 1 छाेटा चम्मच हरी मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक हिलाएं।
4. इसमें 40 ग्राम प्याज डालकर मिलाएं।
5. फिर 40 ग्राम टमाटर डालकर 2 से 3 मिनट तक पकाएं या जब तक कि प्याज हल्के ब्राउन नहीं हाे जाते।
6. इसमें 40 ग्राम शिमला मिर्च डालकर मिक्स करें।
7. इस मिश्रण में 1/2 छाेटा चम्मच हल्दी, चपाती के टुकड़े, 1 छाेटा चम्मच नमक डालकर मिलाएं।
8. अब 2 बड़े चम्मच पानी डालकर मिक्स करें।
9. अापका रोटी पोहा तैयार है, इसे सेव के साथ गार्निश करके सर्व करें।
 

Related News