27 APRSATURDAY2024 5:04:59 PM
Nari

घर पर टेस्टी-टेस्टी Chicken Bread

  • Updated: 18 Nov, 2017 01:25 PM

अगर अाप चिकन खाने के शाैकीन हैं और कुछ अलग खाना चाहते हैं। ताे अाप घर पर चिकन ब्रैड ट्राई कर सकते हैं। यह बनाने में अासान और खाने में बेहद टेस्टी हाेगा। ताे अाईए जानते हैं इसे बनाने की विधिः- 

सामग्रीः-
मैदा - 300 ग्राम
खमीर - 1 छाेटा चम्मच
चीनी - 1 छाेटा चम्मच
नमक - 1 छाेटा चम्मच
अंडा - 1
पानी - जरूरत अनुसार
तेल - 50 मिलीलीटर
प्याज - 95 ग्राम
अदरक का पेस्ट - 1 छाेटा चम्मच
लहसुन का पेस्ट - 1 छाेटा चम्मच
क्रश किया चिकन - 500 ग्राम
सफेद मिर्च पाऊडर - 1/2 छाेटा चम्मच
काली मिर्च पाऊडर - 1/2 छाेटा चम्मच
नमक - 1 छाेटा चम्मच
चिली फ्लेक्स - 1/2 छाेटा चम्मच
चिली गार्लिक सॉस - 1/2 छाेटा चम्मच
हरी मिर्च - 1 छाेटा चम्मच
तेल - ब्रशिंग के लिए
एग वॉश - ब्रशिंग के लिए
सफेद तिल - स्वादानुसार
कलौंजी - स्वादानुसार 

विधिः-
1. एक बाउल में 300 ग्राम मैदा, 1 छाेटा चम्मच खमीर, 1 छाेटा चम्मच चीनी, 1 छाेटा चम्मच नमक और 1 अंडा डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
2. इसमें जरूरत अनुसार पानी डालकर नरम आटा की तरह गूंथ लें।
3. फिर इस अाटे काे 3 घंटे के लिए रख दें।
4. एक पैन में 50 मिलीलीटर तेल डालकर मध्यम अांच पर गर्म करें। इसमें 95 ग्राम प्याज डालकर सुनहरा भूरा हाेने तक फ्राई करें।
5. इसमें 1 छाेटा चम्मच अदरक का पेस्ट, 1 छाेटा चम्मच लहसुन का पेस्ट डालकर 2-3 मिनट तक भूनें।
6. अब 500 ग्राम क्रश किया चिकन इसमें डाल दें और 10-15 मिनट तक पकाएं या जब तक इसका रंग बदल नहीं जाता।
7. बाद में इस मिश्रण में 1/2 छाेटा चम्मच सफेद मिर्च पाऊडर, 1/2 छाेटा चम्मच काली मिर्च पाऊडर, 1 छाेटा चम्मच नमक, 1/2 छाेटा चम्मच चिली फ्लेक्स, 1/2 छाेटा चम्मच चिली गार्लिक सॉस, 1 छाेटा चम्मच हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। इसे 2-3 मिनट तक पकाएं।
8. अाटा लेकर इसे बेलन की सहायता से बेल लें। पहले चाकू के साथ इसे किनाराें से काटकर चाैरस कर लें। फिर चाकू के साथ इसकी साइडाें पर कट लगाएं।
9. इसके बाद चम्मच की सहायता से इसमें तैयार मिश्रण काे भर दें। बाद में इसके किनाराें काे ऊपर नीचे करके बंद कर दें।
10. फिर इसे बेकिंग ट्रे में रखकर ब्रश की सहायता से इस पर मक्खन और एग वॉश लगाएं। बाद में इसे सफेद तिल के बीज और कलौंजी के साथ गार्निश करें।
11. अाेवन काे 350 डिग्री फारनेहाइट/180 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें। फिर इसे 30 मिनट तक बेक करें।
12. अापकी चिकन ब्रैड तैयार है। इसे सर्व करें।

Related News