26 APRFRIDAY2024 7:51:28 AM
Nari

Berlin सरकार का अजीबोगरीब फैसला! टॉपलेस होकर स्विमिंग पूल में नहाएंगी महिलाएं

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 10 Mar, 2023 07:08 PM
Berlin सरकार का अजीबोगरीब फैसला! टॉपलेस होकर स्विमिंग पूल में नहाएंगी महिलाएं

वैसे तो स्विमिंग पूल में नहाने का मजा आपने सब ने कभी-न-कभी लिया ही होगा। यह नहाने के साथ मनोरंजन का भी बेहतरीन जरिया है। लेकिन अगर आप पब्लिक स्विमिंग पूल में नहा रहे हैं तो इसके कुछ नियम और कायदे होते हैं। आपको पूरे कपड़े पहनने की जरुरत होती है, जिससे पब्लिक प्लेस में अश्लीलता ना फैले, चाहे वो महिला हो या फिर पुरुष लेकिन जर्मनी की राजधानी बर्लिन में अब महिलाएं स्विमिंग पूल में टॉपलेस होकर नहा पाएंगी।

PunjabKesari

 डेली मेल के खबर के मुताबिक राज्य सरकार ने कल यानि गुरुवार को इस बात की घोषण की कि बर्लिन में महिलाओं को शहर के सार्वजनिक स्विमिंग पूल में टॉपलेस जाने की अनुमति दी जाएगी। बताया जा रहा है कि एक महिला ने स्विमिंग पूल में महिलाओं और पुरुषों के बीच होने वाले भेदभाव की शिकायत की थी, जिसके बाद बर्लिन सरकार ने ये बेहद ही अजीबोगरीब फैसला लिया है। 

PunjabKesari
बर्लिन सीनेट फॉर जस्टिस, डायवर्सिटी एंड एंटी-डिस्क्रिमिनेशन ने कहा कि महिला ने सीनेट के लोकपल कार्यालय में समान व्यवहार की मांग की और कहा कि पुरुषों की तरह महिलाओं को भी टॉपलेस होकर तैरने की इजाजत दी जाए। वहीं सीनट में ये भी कहा गया कि शहर के सार्वजनिक पूल चलाने वाले बर्लिनर बैडरबेट्रीबे ने कपड़ों से जुड़े नियमों को बदलने का फैसला किया है। वहीं, लोकपाल प्रमुख डोरिस लेब्स्चर ने कहा, लोकपाल का कार्यालय बैडरबेट्रीबे के फैसले का बहुत स्वागत करता है, क्योंकि यह सभी बर्लिनवासियों के लिए समान आधिकार स्थापित करता है, चाहे वो महिला हो या फिर पुरुष।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि बर्लिन की महिलाएं पहले भी अक्सर टॉपलेस होकर नहाने का प्रायस करती थी, लेकिन उन्हें खुद को ढंकने की सलाह दे दी जाती थी या फिर उन्हें स्विमिंग पूल से जाने के लिए कहा जाता था और कई बार तो उन्हें उस पुल पर आने से बैन ही कर दिया जाता था, पर आखिरकार उन्हें इसे लेकर छूट मिली है। हालांकि इस बार में कुछ भी स्पष्ट नहीं है कि ये नियम लागू कब से होगा।

Related News