25 APRTHURSDAY2024 10:26:56 AM
Nari

महिलाएं जरूर खाएं सूखा नारियल, यूरिन इंफेक्शन से लेकर खून बढ़ाने तक फायदेमंद

  • Edited By neetu,
  • Updated: 27 Sep, 2021 01:35 PM
महिलाएं जरूर खाएं सूखा नारियल, यूरिन इंफेक्शन से लेकर खून बढ़ाने तक फायदेमंद

नारियल पोषक तत्वों, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-एजिंग आदि गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में यह सेहत और ब्यूटी दोनों के लिए फायदेमंद माना जाता है। आप नारियल को कच्चा, सूखा या इसका पानी भी सकते हैं। मगर खासतौर पर सूखा नारियल महिलाओं के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से महिलाओं को खून की कमी पूरी होने से लेकर यूरिन इंफेक्शन (UTI) की समस्या से आराम मिलता है। चलिए जानते हैं सूखा नारियल खाने के अन्य फायदों के बारे में...

PunjabKesari

गर्भावस्था में फायदेमंद

गर्भावस्था दौरान महिलाओं को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस समय सूखा नारियल खाना बेस्ट ऑप्शन है। इसके सेवन से इम्यूनिटी तेज होती है। इसके मौजूद फैटी एसिड गर्भ में पल रहे शिशु का बेहतर तरीके से विकास करने में मदद करते हैं।

डिलीवरी के बाद दूध बढ़ाएं

अक्सर कई महिलाओं को डिलीवरी के बाद दूध कम आने की परेशानी होती है। ऐसी स्थिति में सूखे नारियल का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण स्तनों में दूध का उत्पादन बढ़ाते हैं। ऐसे में शिशु को मां के दूध के जरिए सभी जरूरी तत्व मिलते हैं।

PunjabKesari

यूरिन इंफेक्शन से बचाव

सूखा नारियल शरीर में बैक्टीरिया पैदा होने के रोकता है। ऐसे में इसका सेवन करने से यूरिन इंफेक्शन का खतरा कई गुणा कम रहता है।

दिल के लिए फायदेमंद

सूखा नारियल पोषक तत्वों व एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। इसका सेवन करने से हार्ट ब्लॉकेज व दिल का दौरा पड़ने से बचाव रहता है। ऐसे में दिल संबंधी बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है।

गठिया रोग से बचाव

सूखे नारियल में कैल्शियम होने से यह हड्डियां मजबूत करने का काम करता है। ऐसे में इसका नियमित रूप से सेवन करने से गठिया की समस्या होने से बचाव रहता है। ऐसे में बच्चों से लेकर बड़ों तक हर उम्र के लोगों को इसका सेवन करना चाहिए।

PunjabKesari

खून बढ़ाने में मददगार

इसके सेवन से शरीर में आयरन की कमी पूरी होती है। ऐसे में थकान, कमजोरी, शरीर में दर्द व सुस्ती की समस्या से बचाव रहता है।

 

Related News