25 JUNTUESDAY2024 6:43:49 AM
Nari

इस महिला की है आदमियों से भी लंबी दाढ़ी, गिनीज में भी है दर्ज नाम

  • Edited By Manpreet Kaur,
  • Updated: 03 Jun, 2024 03:37 PM
इस महिला की है आदमियों से भी लंबी दाढ़ी, गिनीज में भी है दर्ज नाम

नारी डेस्क: आप सभी ने आज तक एक आदमी को ही दाढ़ी-मूंछों में देखा होगा लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपनी दाढ़ी-मूंछ की वजह से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम तक दर्ज करवा चुकी है। दरअसल, विवियन व्हिलर नाम की ये महिला को हाइपरट्रिसोसिस सिंड्रोम है जिसकी वजह से उनके चेहरे पर बाल आने शुरू हुए थे। एक समय के बाद उन्होंने शेविंग करना बंद कर दिया और लंबी -लंबी दाढ़ी रख ली। 

दाढ़ी 25 सेमी है लंबी

एक इंटरव्यू में महिला ने अपनी कहानी शेयर की। जिसमें उन्होंने कहा कि वह तीन बच्चों की मां है और अमेरिका के ओक्लाहोमा में रहती हैं। उनकी दाढ़ी 25 सेमी लंबी है और उन्होंने अप्रैल, 2011 में उन्होंने 'सबसे लंबी दाढ़ी वाली महिला' का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स अपने नाम किया था। विवियन कहती हैं कि दाढ़ी-मूंछ की वजह से एक तरह से उन्हें दुनिया से बहिष्कृत कर दिया गया था। ना उनके दोस्त बनते और ना कोई साथ खेलना चाहता। परिवार की आर्थिक स्थिती अच्छी नहीं थी। थोड़ी बड़ी होने पर सर्कस जॉइन कर लिया और वहां काम करने लगी। वहीं से उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की ताकत मिली। 1990 आते-आते उन्होंने तय कर लिया कि वो अब अपनी दाढ़-मूंछ शेव करना बंद कर देंगी।

PunjabKesari

'मुझे खुद पर गर्व है' 

विवियन ने आगे कहा- दाढ़ी के बिना मैं कुछ भी नहीं हूं। इसे अब बढ़ने दूंगी। इसी के साथ रहना तय कर लिया है। लोगों को जो सोचना है वे सोच सकते हैं। मैं अपनी राह पर चलती रहूंगी। जब विवियन का नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ तो उन्होंने कहा कि इसने मुझे दिखाया कि मुझे अपने आप पर गर्व करना चाहिए।

इस Syndrome से भी हैं पीड़ित 

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक विवियन हाइपरट्रिसोसिस के अलावा Hermaphroditism नाम की मेडिकल कंडीशन से भी पीड़ित हैं। मतलब, वह व्यक्ति जो एक ही या अलग-अलग समय पर स्त्री तथा पुरुष दोनों प्रकार की प्रजनन कोशिकाएं प्रोड्यूस करता है। 

PunjabKesari

क्या है Hypertrichosis Syndrome?

आपको बता दे, किसी व्यक्ति के शरीर में बालों की ग्रोथ की असामान्य स्थिति को Hypertrichosis Syndrome कहा जाता है। यह दो तरह का होता है। एक स्थिति में पीड़ित के शरीर के कुछ अंगों पर ही बाल आते हैं। जबकि, दूसरी स्थिति में उसके किसी एक निश्चित अंग या एरिया पर बाल आते हैं। इसे Werewolf Syndrome के नाम से भी जाना जाता है।

Related News