29 APRMONDAY2024 2:18:23 AM
Nari

मैं क्यूं कहूं तैमूर को Little John?: करीना

  • Updated: 03 Mar, 2017 05:09 PM
मैं क्यूं कहूं तैमूर को Little John?:  करीना

पेरेटिंगः करीना कपूर खान बॉलीवुड की फेमस स्टाइलिश मॉम है। प्रैंग्नेेंसी के दौरान अपने स्टाइल और आउटफिट्स  को लेकर वह हमेशा से ही चर्चा में रहीं। कभी रैप पर मॉडलिंग तो कभी पार्टी और फक्शन में करीना ने प्रैग्नेंसी को खूब एंज्वाय भी किया और 20 दिसंबर 2016 मेें बेटे को जन्म दिया। डिलीवरी के बाद भी करीना की फैन फोलोविंग में कोई कमी नहीं आई। हाल ही में उन्होने रैप पर वॉक भी किया।
 

मां की तरह बेटे तैमूर का नाम भी खूूब चर्चा में रहा। ऐसा सुनने में भी आया कि वह अपने बेटे तैमूर का नाम बदलने के बारे में सोच रहे हैं। तिमून और तैमूर में लोगों की कन्फ्यूजन के कारण सैफ ने तो तैमूर का नाम बदलने का भी मन बना लिया था। इसी बात को लेकर हाल ही में करीना कपूर ब्रांड इवेंट अटेंड करने पहुंची और वहां पर उनके बेटे के नाम को लेकर सवाल पूछा गया की आप तैमूर को जॉन के नाम से पुकारती हैं। इसके लिए करीना का कहना था कि नहीं,मेरे बेटे का नाम तैमूर है और वह गॉर्जियस मैन है। आप भी उसे तैमूर अली खान के नाम से ही पुकारिए। 

Related News