29 APRMONDAY2024 7:37:30 PM
Nari

एक दूसरे को फूटी आंख नहीं भाती इस राशि की सास- बहू, खूब होती है तू-तू-मैं-मैं

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 06 Apr, 2024 02:39 PM
एक दूसरे को फूटी आंख  नहीं भाती इस राशि की सास- बहू, खूब होती है तू-तू-मैं-मैं

सास- बहू का रिश्ता बेहद ही खट्टा- मीठा होता है। कभी प्यार तो कभी नोक-झोंक देखने को मिलती है। लेकिन थोड़ी सी भी गलतफहमी बड़ी लड़ाई झगड़े का कारण बन सकती है। वो भी इतना की दोनों एक दूसरे की जानी- दुश्मन बन सकती हैं। ऐसा बहुत बार राशि के चलते भी होता है।  जी हां, कई राशि की महिलाओं की आपस में बिल्कुल भी नहीं बनती है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि पतिदेव के घर में आपका जीवन खुशहाल हो तो शादी से पहले अपने होने वाली सास की राशि जरूर देख लें...

मेष और कुंभ

ये दोनों राशि की महिलाएं बहुत ही जिद्दी स्वभाव की होती है। दोनों ही अपने मन की चलना चाहती है, वरना खूब क्लेश करती हैं। भूल कर भी ऐसी- सास बहू की जोड़ी न बनाएं।

PunjabKesari

कन्या और तुला

इन राशि की महिलाएं परफेक्शनिस्ट होती हैं और अकसर साथ रहना इनके लिए मुश्किल होता है। इन दोनों में एक- दूसरे से बेहतर करने की रट लगी होती है, जिस वजह से इनके परिवार वाले पिसते रहते हैं।

मिथुन और मकर

मिथुन राशि की महिलाएं बहुत ही चंचल स्वभाव की होती हैं। वहीं मकर महिलाओं को शांती पसंद होती हैं। ये बस आपस में टकराती हैं तो बहुत ही गंदा क्लेश होता है जो घर की शांति भंग कर देता है।

PunjabKesari

सिंग और वृश्चिक 

ये राशि की महिलाएं सबसे ज्यादा झगड़ालू होती है। इनको हर जगह बस अपनी चलानी होती है। इस राशि की सास- बहू का मतलब है एक मीयान में 2 तलवारें। उसी तरह ये दोनों एक साथ नहीं रह सकती है, वरना हर दिन घमासान युद्ध होगा। 
 

Related News