29 APRMONDAY2024 1:45:51 PM
Nari

Labour Day: आखिर 1 मई को क्यों मनाते हैं मजदूर दिवस, जानिए इस दिन से जुड़ी खास बातें

  • Edited By neetu,
  • Updated: 30 Apr, 2021 06:46 PM
Labour Day: आखिर 1 मई को क्यों मनाते हैं मजदूर दिवस, जानिए इस दिन से जुड़ी खास बातें

हर साल 1 मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस (International Labour Day) मनाया जाता है। इस दिन को श्रमिकों यानी मजदूरों को समर्पित किया गया है। ऐसे में हर साल 1 मई को मजदूरों के सम्मान, एकता और उनके हक के समर्थन में सेलिब्रेट होता है। साथ ही दुनिया के कई देशों में मजदूरों को छुट्टी भी होती है। इस अवसर पर मजदूर संगठनों से जुड़े लोगों द्वारा रैली व सभाओं का भी आयोजन होता है। वे अपने अधिकारों के प्रति अपनी आवाज बुलंद करते हैं। 

तो चलिए आज हम आपको मजदूर या मई दिवस से जुड़ी 5 खास बातें बताते हैं...

 

ऐसे हुई इस दिन की शुरुआत

इस दिन की शुरुआत सन 1886 को अमेरिका में एक आंदोलन से हुई थी। उस समय मजदूर अपने काम करने के लिए 8 घंटे का समय का विरोध करते हुए आंदोलन पर चले गए थे। मजदूर रोजाना लगातार 15-15 घंटे काम करने व अपने शोषण होने के खिलाफ अमेरिका के सड़कों पर आ गए थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए गोलिया चलाई थी। ऐसे में इसके कारण कई मजदूर अपनी जान गवां बैठे। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए। फिर सन 1889 में अंतर्राष्ट्रीय समाजवादी सम्मेलन की दूसरी बैठक हुई। इसमें एक प्रस्ताव जारी हुआ और 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के रूप में मनाए जाने का ऐलान किया गया। साथ ही मजदूरों के काम करने की अवधि 8 घंटे तय कि गई। साथ ही 1 मई को सभी मजदूरों व कामगारों को छुट्टी होती है। 

PunjabKesari

भारत में ऐसे हुई इस दिन की शुरुआत

बात भारत की करें तो इसे यहां पर सबसे पहले चेन्नई में मनाया गया। भारत में लेबर किसान पार्टी ऑफ हिन्दुस्तान ने 1 मई 1923 को मद्रास में इस दिन को मनाने की शुरुआत की थी। साथ ही इस मौके पर पहली बार लाल रंग झंडा मजदूर दिवस के प्रतीक के तौर पर लहराया गया।  

मजदूरों के काम करने के 8 घंटे तय किए गए

इसी दिन दुनियाभर के मजदूरों के काम करने के लिए 8 घंटे तय किए गए। 1 मई व मजदूर दिवस के अवसर पर मजदूर वर्ग एक साथ मिल कर रैलियों व कार्यक्रम करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक संगठन (ILO) द्वारा भी इस दिन सम्मेलन का आयोजन होता है। कई देशों में मजदूरों के विकास व कल्याणकारी योजनाओं की घोषणाएं भी होती है। इसके अलावा टीवी, अखबार व रेडियो जैसे प्रसार माध्यमों द्वारा भी मजदूर जागृति के लिए कार्यक्रम प्रसारित होते हैं। 

PunjabKesari

इस नामों से भी बुलाते हैं

दुनियाभर में इस दिन को लेबर डे, मई दिवस, श्रमिक दिवस, मजदूर दिवस, इंटरनेशनल वर्कर डे, वर्कर डे भी कहते हैं।

1 मई को ही महाराष्‍ट्र और गुजरात का स्‍थापना दिवस

इसके साथ ही 1 मई को महाराष्‍ट्र और गुजरात का स्‍थापना दिवस के तौर भी मनाया जाता है। महाराष्‍ट्र में इसे महाराष्‍ट्र दिवस और गुजरात में इसे गुजरात दिवस कहते हैं। 

Related News