नारी डेस्क: इस हफ़्ते सोने की कीमतों में लगभग 1.82 परसेंट की गिरावट आई, क्योंकि डॉलर में कभी-कभी मजबूती दिखने के साथ भारी उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक सतर्क बने हुए हैं। सोने के कीमतों की बात की जाए तो 14 फरवरी को यानी की वेलेंटाइन डे पर सोने के दामों में उछाल देखने को मिला। 24 कैरेट सोने का दामा आज 1,52,360 रुपए प्रति ग्राम रहा, जबकि आज सर्राफा बाजार में चांदी 2,80,000 रुपए प्रति किलो के आसपास बिक रही है।
यह भी पढ़ें: अपनी लेडी लव को गिफ्ट करें ये स्टाइलिश ज्वेलरी
22 कैरेट में 8 ग्राम की कीमत 1,16,080 रुपए है, कल इसकी कीमत1,14,640 रुपए था। आज कीमतों में 1,440 रुपए का इजाफा हुआ है. 22 कैरेट में 10 ग्राम कीमत 1,45,100 रुपए है, कल इसकी कीमत 1,43,300 थी.। 1 ग्राम की कीमत 15,236 रुपए है, जबकि कल इसकी कीमत 15,047 रुपए थी. आज कीमतों में 189 रुपए बढ़ोतरी हुई है।
यह भी पढ़ें: कंट्रोल में रखो Diabetes, हार्ट-किडनी के साथ- साथ आपके कानों पर भी डाल सकती है असर !
चांदी की बात की जाए तो आज 1 ग्राम चांदी की कीमत 280 रुपए है। कल भी इसकी कीमत 280 रुपए ही थी, यानी आज एक ग्राम चांदी की कीमत में कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई है। एक्सपर्ट के मुताबिक बड़ी गिरावट के बाद बाजार में हल्का सुधार दिखा है, लेकिन ₹1,60,000 का स्तर सोने के लिए मजबूत रुकावट बना हुआ है। अगर कीमतें ₹1,56,000 के नीचे बनी रहती हैं तो सोना ₹1,51,000 तक भी फिसल सकता है।