26 APRFRIDAY2024 7:42:09 PM
Nari

कौन हैं Gauahar Khan के होने वाले ससुर, बेटे की पसंद पर ऐसा था उनका पहला रिएक्शन

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 24 Dec, 2020 12:08 PM
कौन हैं Gauahar Khan के होने वाले ससुर, बेटे की पसंद पर ऐसा था उनका पहला रिएक्शन

साल 2020 में एक और कपल शादी में बंधने के लिए तैयार है। जी हां हम बात कर रहे हैं गौहर खान की जो जल्द ही जैद दरबार की दुल्हनियां बनने वाली हैं। यह जोड़ी सुर्खियों में अपने एज गैप के लिए भी है क्योंकि गौहर अपने होने वाले शौहर से 12 साल बड़ी हैं लेकिन आज इन बातों से फर्क नहीं पड़ता वहीं जैद के घरवालों को भी इस बात से कोई आपत्ति नहीं थी। खासतौर पर गौहर के सास-सुसर को।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

गौहर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वह हमेशा से ही सुर्खियों में रही है। कभी वार्डरोब मालफंक्शन तो कभी अपने अफेयर को लेकर ...खैर अब वह काफी समय से इस्माइल दरबार के बेटे जैद दरबार को डेट कर रही थी लेकिन क्या आप जानते हैं गौहर के होने वाले ससुर इस्माइल दरबार और शौहर जैद दरबार हैं कौन?

PunjabKesari

तो बता दें कि इस्माइल दरबार इंडस्ट्री के फेमस म्यूजिक कंपोजर हैं और जैद उनकी पहली पत्नी फरजाना के बेटे हैं। जैद अपनी सौतेली मां यानी की इस्माइल की दूसरी पत्नी आयशा के भी काफी क्लोज हैं। एक इंटरव्यू में इस्माइल दरबार ने बताया था कि जैद ने गौहर के रिश्ते की बात सबसे पहले आयशा को बताई थी। वही जैद दरबार एक्टर, कोरियोग्राफर, इंफ्लूएंसर, कंटेंट क्रिएटर हैं। जैद और गौहर ने एक म्यूजिक वीडियो भी बनाया जो काफी वायरल हुआ था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zaid Darbar (@zaid_darbar)

जैद के पिता इस्माइल कई सालों तक राजेश रोशन, नदीम-श्रवण, लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जैसे नामी सितारों के लिए वायलिन-वादक रहे। उन्होंने संजय लीला भंसाली  की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में काम दिया, जिसका संगीत बहुत सराहा गया और उन्हें सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्राप्त हुआ था। इसके बाद संजय की 2002 की फिल्म देवदास का भी संगीत सफल रहा था हालांकि इसके बाद भी इस्माइल ने कई फिल्में की लेकिन उन्हें वैसी सफलता नहीं मिल पाई।

PunjabKesari

गौहर को बहू बनाने से जुड़े इंटरव्यू में इस्माइल दरबार ने कहा था कि अगर जैद और गौहर शादी करते हैं तो मैं गौहर को आशीर्वाद दूंगा। जैद 29 साल का है और उसे पता है कि वह क्या कर रहा है। गौहर कई शोज में नजर आ चुकी हैं वह बिग बॉस विनर भी रह चुकी हैं। यहीं से वह एक्टर कुशाल टंडन के करीब आई थी दोनों ने एक दूसरे को डेट किया लेकिन रिश्ता लंबा समय नहीं चला। करीब एक साल साथ रहने के बाद दोनों साल 2014 में अलग हो गए। गौहर- जैद के वेडिंग फंक्शन की वीडियो खूब वायरल हो रही हैं दोनों 25 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

Related News