04 MAYSATURDAY2024 5:25:48 PM
Nari

2 बेटियों के पिता फरहान अख्तर करने जा रहे दूसरी शादी, जानिए क्यों लिया 16 साल बाद पहली पत्नी से तलाक

  • Edited By Priya dhir,
  • Updated: 19 Feb, 2022 11:45 AM
2 बेटियों के पिता फरहान अख्तर करने जा रहे दूसरी शादी, जानिए क्यों लिया 16 साल बाद पहली पत्नी से तलाक

बॉलीवुड एक्टर व जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर जल्द ही एक बार फिर से दूल्हा बनने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फरहान अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर के साथ आज शादी करेंगे। शादी का पूरा अरेंजमेंट फरहान के खंडाला वाले फार्म हाउस में किया गया है। बता दें कि फरहान अख्तर की यह दूसरी शादी है और शिबानी की यह पहली। फरहान तलाकशुदा और 2 बेटियों के पिता है। साल 2000 में फरहान ने पहली शादी अधुना भबानी से की थी और साल 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया। अब ये दोनों मियां बीवी तो नहीं है लेकिन अच्छे दोस्त जरूर हैं। चलिए हम आपको बताते है कि फरहान ने अपनी पहली बीवी को तलाक क्यों दिया और इनकी जिंदगी में शिबानी की एंट्री कैसे हुई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

फरहान अख्तर की पहली बीवी अधुना एक फेमस सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट हैं और उम्र में उनसे 6 साल बड़ी है। दोनों साल 1997 में जुहू के एक नाइट क्‍लब में मिले थे। उस वक्त फरहान अपनी पहली फिल्‍म 'दिल चाहता है' पर काम कर रहे थे। इनकी यह मुलाकात छोटी जरूर थी लेकिन पहली नजर में ही दोनों एक-दूसरे पर अपना दिल हार बैठे। धीरे-धीरे दोनों में नजदीकियां बढ़ी और तीन साल तक डेटिंग करने के बाद साल 2000 में कपल ने शादी कर ली। बाद में इनके घर 2 नन्हीं परियों ने जन्म लिया।

बीवी को गिफ्ट की थी हीरे की अंगूठी

साल 2007 में फरहान ने अपनी बीवी अधुना के 40वें जन्मदिन पर उन्हें हीरे की अंगूठी गिफ्ट की। कहा जाता है कि शादी के वक्त एक्टर के पास इतने पैसे नहीं थे इसलिए वो अपनी पत्नी को शानदार तोहफा नहीं दे सकें। दोनों के बीच की बॉन्डिंग देखकर तो लगता नहीं था कि इनके रिश्ते में कभी खटास आएगी लेकिन साल 2016 में अचानक फरहान और अधुना ने अलग होने का फैसला लिया। साल 2017 में बांद्रा फैमिली कोर्ट ने दोनों के तलाक पर मुहर लगा दी। उस वक्त हर किसी के जहन में बस यही बात आई कि आखिर उनका तलाक हुआ क्यों? क्योंकि इनके रिश्ते के बीच अनबन की खबरें सुनने को मिली ही नहीं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

वही दूसरी ओर उस वक्त चर्चाएं ऐसी भी हुईं कि तलाक की वजह फरहान अख्तर के एक्‍स्‍ट्रा मैरिटल अफेयर रहा। पहले फरहान का नाम अपनी को स्टार श्रद्धा कपूर के साथ जुड़ा और फिर अदिति राव हैदरी से। अधुना से तलाक लेने के बाद साल 2018 में फरहान ने शिबानी के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया हालांकि इनकी लव स्टोरी पहले से ही शुरू हो चुकी थी।

रियलिटी शो में हुई शिबानी से मुलाकात

साल 2015 में एक रियलिटी शो में फरहान और शिबानी एक-दूसरे से मिले थे। शो में फरहान होस्ट कर रहे थे और शिबानी शो की कंटेस्टेंट थी। इसी दौरान दोनों की दोस्ती बढ़ी और यह कपल एक-दूसरे के करीब आ गया। 4 साल डेट करने के बाद अब यह दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले है। चलिए अब आपको बताते हैं कि शिबानी है कौन?

27 अगस्त 1980 को पुणे महाराष्ट्र में जन्मी शिबानी पेशे से सिंगर, एक्ट्रेस और एंकर हैं। वह मराठी फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उनकी 2 बहनें है अनुषा और अपेक्षा दांडेकर।  शिबानी अपनी दो बहनों में सबसे बड़ी हैं। शिबानी ऑस्ट्रेलिया और अफ्रीका में पली बढ़ी हैं। फरहान की होने वाली दुल्हन शिबानी ने अपने करियर की शुरुआत अमेरिकन टीवी से बतौर एंकर की थी। इंडिया आने के बाद शिबानी ने कई हिंदी शोज और इवेंट्स को होस्ट किया।  2019 आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप को भी शिबानी ने होस्ट किया था। इसके अलावा शिबानी ने फिल्मों, टीवी शोज, रियलिटी शोज और वेब सीरीज में काम किया है। उनकी पहली फिल्म 'रॉय' थी।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

शिबानी का विवादों से भी गहरा नाता है। साल 2018 में अपने सोशल मीडिया पर शिबानी ने टॉपलेस फोटो पोस्ट की थी जिससे लेकर जमकर बवाल हुआ था। फिर 2020 में जब पूरी दुनिया रिया चक्रवर्ती को एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का जिम्मेदार ठहरा रही थी, तब शिबानी ने रिया को खुलकर स्पोर्ट किया था। उस वक्त भी वो ट्रोलिंग का शिकार हुई थी। फरहान और शिबानी के बीच के उम्र के फासले को लेकर भी एक्ट्रेस ट्रोल हो चुकी है। बता दें कि दोनों की उम्र में 7 साल का अंतर है। शिबानी 41 साल की हैं और फरहान 48 साल के। फिलहाल, फरहान और शिबानी अपनी शादी के फंक्शन में बिजी है।

Related News