19 APRFRIDAY2024 4:56:07 AM
Nari

पीरियड्स की गड़बड़ी समझों बीमारियों की शुरुआत, जानिए क्या खाएं क्या नहीं?

  • Edited By Vandana,
  • Updated: 16 Dec, 2020 10:02 AM
पीरियड्स की गड़बड़ी समझों बीमारियों की शुरुआत, जानिए क्या खाएं क्या नहीं?

पीरियड्स औरत की जिंदगी का एक अहम चक्र जो हर माह आना जरूरी है लेकिन कई बार इन दिनों कई समस्याएं आने लगती हैं कई बार दिन आगे-पीछे हो जाते हैं तो कई बार पीरियड्स खुलकर नहीं पाते जबकि इसका संबंध महिला की डाइट से हो सकता है क्योंकि महिला के शरीर में हार्मोंनल बदलने का संबंध उसके खान-पान से ही होता है।

पीरियड्स के दिनों में खाया गलत खान-पान महिला को आगे कई गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकता है।

. एक स्टडी के मुताबिक, महिलाओं के आहार में अगर कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा हो तो पीरियड्स समय से पहले ही आ सकते है। वहीं जो लड़कियां ज्यादा पास्ता और चावल खाती हैं उन्हें उम्र से 1 से  डेढ़ साल पहले पीरियड्स आना शुरू हो जाता है जबकि जो मछली मटर और बीन्स का सेवन करती हैं उन्हें मासिक धर्म सामान्य से देरी से होती है।

. कई विशेषज्ञों के अनुसार, पीरियड्स का वक़्त से पहले या बाद में आना केवल खान-पान पर ही बल्कि कई चीज़ों पर निर्भर करता है। जिनमें जीन्स का प्रभाव भी होता है। महिला का वजन, प्रजनन क्षमता और एचआरटी हार्मोंन भी अहम है।

PunjabKesari

पीरियड्स में क्या खाएं क्या नहीं

सबसे जरूरी चीज

इस दौरान शरीर से खून बहता है इसलिए आयरन युक्त चीजें जरूर खाएं जैसे पालक, मटर बीन्स हरी सब्जियां और पनीर टोफू आदि।

विटामिन बी भरपूर आहार

विटामिन बी भरपूर आहार पीरियड्स के दिनों में खाएं जैसे अंडे,नट्स और सीफूड इससे इन दिनों ताकत भी मिलती है और पीरियड्स में होने वाले दर्द से राहत भी।

कैल्शियम भरपूर आहार

कैल्शियम भरपूर आहार जरूर खाए जैसे अंडा, दूध, आदि। इससे डीहाइड्रेशन की समस्या भी दूर होगी।

मैग्नीशियम भरपूर आहार

मैग्नीशियम इन दिनों होने वाले दर्द से राहत दिलाता है। मैग्नीशियम के लिए पालक, एवोकाडो, केला, बादाम आदि का सेवन करें।

PunjabKesari

अब जानिए क्या नहीं खाना है

सैचुरेटेड और ज्यादा वसा वाले आहार ना खाएं क्योंकि इससे पेट में सूजन और दर्द बढ़ सकती है।

प्रोसेस्ड फूड

प्रोसेस्ड फूड जैसे डिब्बाबंद खाना, तला भूना और फास्ट फूड ना खाएं क्योंकि इससे गैस की समस्या हो सकती है।

बेक्ड फूड

बेक्ड फूड जैसे केक और पेस्ट्री जैसी चीजों में ट्रांसफैट होती है जो एस्ट्रोजन हार्मोन को बढ़ा सकता है जिससे पेट में तेज दर्द हो सकती है।

चाय-कॉफी का सेवन ना करें

चाय और कॉफी में कैफीन की मात्रा बहुत ज्यादा होती हैं। इससे इन दिनों में नींद ना आने की समस्या हो सकती है।

ज्यादा मीठी चीजें

ज्यादा मीठी चीजें जैसे केक, बिस्कुट चॉकलेट आदि का सेवन ज्यादा ना करें इसकी जगह पर फल खाएं।

PunjabKesari

पीरियड्स से जुड़ी समस्या दूर रहे इसलिए खुद को फिट रखने के लिए व्यायाम व योग भी करें। खान-पान का जरूर ध्यान रखें।

Related News