24 APRWEDNESDAY2024 4:10:29 PM
Nari

इस करवाचौथ पहनें बॉलीवुड स्टाइल मंगलसूत्र, सोनम का डिजाइन सबसे यूनिक

  • Edited By Sunita Rajput,
  • Updated: 05 Oct, 2019 10:14 AM
इस करवाचौथ पहनें बॉलीवुड स्टाइल मंगलसूत्र, सोनम का डिजाइन सबसे यूनिक

करवाचौथ फेस्टिव का महिलाओं को बेसब्री से इंतजार होता है जो जल्द आने भी वाला हैं। महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार करती हैं। इसके लिए उन्होंने शॉपिंग भी शुरू कर दी है। सोलह श्रृंगार में मंगलसूत्र की अहमियत सबसे ज्यादा होती हैं क्योंकि सोने और काले मोतियों से तैयार किए गए मंगलसूत्र को सुहाग की निशानी माना जाता है इसीलिए भारतीय शादीशुदा महिला की ज्वैलरी में मंगलसूत्र खास अहमियत रखता है। इन दिनों मंगलसूत्र पहनने का ट्रेंड बी-टाऊन दीवाज में भी खूब देखने को मिल रहा है अगर आप दीवाज की तरह ट्रेंडी मंगलसूत्र का डिजाइन खोज रही हैं तो चलिए आज हम आपको कुछ यूनिक डिजाइन्स दिखाते हैं।

चलिए पहले बात करते हैं सोनम कपूर की

PunjabKesari,Nari,FestiveSeason,Karva Chauth Special, Mangalsutra Designs

जिनके मॉडर्न स्टाइल मंगलसूत्र ने सबको अपनी ओर आकर्षित किया। सोनम का मंगलसूत्र अपने यूनिक डिजाइन के चलते फैंस की पसंद बना जो कि उनके और उनके पति आनंद की जोडिक साइन यानि राशि में डिजाइन किया गया था।

दीपिका पादुकोण

PunjabKesari,Nari,FestiveSeason,Karva Chauth Special, Mangalsutra Designs

अगर आप सिंपल सा मंगलसूत्र पहनना पंसद करती हैं तो दीपिका जैसा मंगलसूत्र आपके लिए परफेक्ट है।रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका ने मुंबई के अंधेरी एक ज्वेलरी शॉप से इसे खरीदा था। इस मंगलसूत्र में सॉलिटेयर हीरा जड़ा है।


अनुष्का शर्मा

PunjabKesari,Nari,FestiveSeason,Karva Chauth Special, Mangalsutra Designs

विराट-अनुष्का की शादी 11 दिसंबर 2017 में हुई। इस कपल की शादी ने खूब सुर्खियां बटौरी। अनुष्का का डायमंड मंगलसूत्र भी काफी चर्चा में रहा था।

प्रियंका चोपड़ा

PunjabKesari,Nari,FestiveSeason,Karva Chauth Special, Mangalsutra Designs

प्रियंका चोपड़ा की शादी ने जितनी चर्चा बटौरी उतनी उनके मंगलसूत्र ने भी। निक ने प्रियंका चोपड़ा को वॉटर ड्रोप शेप में बना डायमंड का मंगलसूत्र पहनाया जिसे उन्होंने गोल्ड की चेन में डाल रखा है। अगर आप पेंडेट स्टाइल मंगलसूत्र पसंद करती हैं तो प्रियंका के मंगलसूत्र से आइडिया लें। यह वेस्टर्न और ट्रडीशनल दोनों ही ड्रेसेज में यूनिक लुक देगा।

शिल्पा शेट्टी

PunjabKesari,Nari,FestiveSeason,Karva Chauth Special, Mangalsutra Designs

शिल्पा शेट्टी मंगलसूत्र गले के बजाए कलाई में पहनती है जोकि एक फैशन भी बन चुका है। उनका मंगलसूत्र कम ब्रेसलेट फैशनस्तिा गर्ल्स ट्राई कर सकती हैं।

ऐश्वर्या राय

PunjabKesari,Nari,FestiveSeason,Karva Chauth Special, Mangalsutra Designs

एश्वर्या का मंगलसूत्र डायमंड से जड़ा है। यह ना ज्यादा हैवी और ना ही ज्यादा हल्का है। अगर आप साड़ी ज्यादा पहनती हैं तो आपको यह खूब जंचेगा भी।

काजोल

PunjabKesari,Nari,FestiveSeason,Karva Chauth Special, Mangalsutra Designs

काजोल का मंगलसूत्र भी डायमंड से जड़ा था। इस स्टाइल को भी आप कॉपी कर सकते हैं।

भारती सिंह

PunjabKesari,Nari,FestiveSeason,Karva Chauth Special, Mangalsutra Designs

भारती के मंगलसूत्र ने छोटे-छोटे मंगलसूत्र का ट्रेंड चला दिया। हालांकि उनके इस छोटे से मंगलसूत्र की कीमत करोड़ो में बताई गई।

माधुरी दीक्षित

PunjabKesari,Nari,FestiveSeason,Karva Chauth Special, Mangalsutra Designs

हालांकि, माधुरी कम ही मंगलसूत्र पहने नजर आती है लेकिन उनका मंगलसूत्र गोल्ड और काले मोतियों से बना है। इसमें रुद्राक्ष के मोती भी लगे हैं।

वहीं टीवी एक्ट्रेस के मंगलसूत्र भी काफी ट्रेंड में रहते हैं। चलिए आपको इन सीरियल्स में एक्ट्रेस द्वारा पहने जाने वाले और कुछ लेटेस्ट डिजाइन्स के मंगलसूत्र दिखाते हैं जिससे आप आइडियाज ले सकते हैं।

PunjabKesari,Nari,FestiveSeason,Karva Chauth Special, Mangalsutra Designs

मौनी रॉय का मंगलसूत्र लगभग दीपिका जैसे ही है। इसके साथ आप मैचिंग स्टड स्टाइल इयररिंग बनवाकर पूरा सेट तैयार कर सकती हैं। इसके अलावा इन दिनों सिंगल डायमंड, थ्री डायमंड, पर्सनलाइज्ड मंगलसूत्र यानी राशि वाले मंगलसूत्र और ब्रेसलेट स्टाइल मंगलसूत्र खूब ट्रेंड में हैं जोकि मॉडर्न महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं।


 

लाइफस्टाइल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए डाउनलोड करें NARI APP

Related News