02 MAYTHURSDAY2024 10:55:31 PM
Nari

यहां बिना वीजा के लोग जाते हैं विदेश!

  • Updated: 19 Dec, 2016 12:55 PM
यहां बिना वीजा के लोग जाते हैं विदेश!

लाइफस्टाइल: किसी भी व्यक्ति को एक देश से दूसरे देश जाने के लिए वीजा की जरूरत पड़ती है लेकिन एक एेसा गांव भी है जहां के लोग बिना वीजा के ही विदेश की यात्रा कर लेते हैं। जी हां, लोंग्वा गांव के लोग बिना वीजा के ही विदेश की यात्रा करते हैं। भारत के उत्तर पूर्व में नागालैंड की सीमा में मोन नामक जिला है। इसी जिले में एक बहुत बड़ा गांव है लोंग्वा। 

वास्तव में लोंग्वा गांव म्यांमार की सीमा से सिर्फ 45 किलोमीटर की दूरी पर है। इस गांव की खास बात यह है कि म्यांमार और भारत को विभाजित करने वाले सीमा पर इस गांव के मुखिया का घर है। मुखिया के घर के बीच से होकर सीमा का बंटवारा हो रखा है। कहा जा सकता है कि इस गांव के मुखिया का आधा घर भारत में है और आधा म्यांमार में है।

इस गांव के घर लकड़ी के बने हैं। कोनाक नागा जाति के लोग इस गांव में रहते हैं। इस गांव के मुखिया का म्यांमार और अरुणाचल के 70 गांव पर आधिपत्य है। यहां के लोग एक अलग ही भाषा बोलते हैं। गांव के लोग अप्रैल के महीने में ऑयलिंग मोन्यू नामक त्यौहार मनाते है। यहां पुरुष जाति के लोग मुंह पर स्याही लगाते हैं और गले में तांबे की माला पहनते हैं। लोग घर को सजाने के लिए अजीबो-गरीब तरह की चीजों का उपयोग करते हैं जैसे कि सींग, खोपड़ी, हाथी के दांत। इस गांव के लोगों में काफी एकता है। भाईचारे की इसी भावना के कारण यहां के लोगों को दोनों देशों की नागरिकता प्राप्त हैं।

Related News