17 MAYFRIDAY2024 4:36:53 AM
Nari

गुस्सैल स्वभाव की होती हैं इस अक्षर की लड़कियां, लेकिन दिल से मानी जाती हैं साफ

  • Edited By palak,
  • Updated: 02 May, 2024 12:46 PM
गुस्सैल स्वभाव की होती हैं इस अक्षर की लड़कियां, लेकिन दिल से मानी जाती हैं साफ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नाम व्यक्ति की पहचान ही नहीं बल्कि उसकी पर्सनेलिटी से जुड़े भी कई राज बताता है। इसलिए हिंदू धर्म में नामकरण किया जाता है और कुंडली के अनुसार नाम रखा जाता है। नाम का जीवन पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। इससे किसी की अच्छी बुरी आदतो का भी पता लगाया जा सकता है। इसी कड़ी में आज आपको कुछ ऐसी लड़कियों से जुड़े अक्षरों के बारे में बताते हैं जो स्वभाव से बहुत गुस्से वाली होती हैं। आइए जानते हैं। 

एच (H) अक्षर की लड़कियां 

ऐसी लड़कियां जिनका नाम एच अक्षर से शुरु होता है यह दयालु और दूसरों की मदद करने वाली होती हैं। इनमें सिर्फ एक ही बुरी आदत होती हैं कि इनका गुस्सा तेज होता है। अपने गुस्से पर यह बिल्कुल कंट्रोल नहीं कर पाती। हालांकि यह दिल की साफ होती हैं। यदि इन लड़कियों के आत्मसम्मान को कोई ठेस पहुंचाने की कोशिश करे तो यह बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करती। 

PunjabKesari

पी (P) अक्षर की लड़कियां

इस अक्षर से शुरु होने वाली लड़कियां भी गुस्सैल स्वभाव की होती हैं। यह गलत बाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर पाती। हालांकि इनका गुस्सा शांत करना थोड़ी मुश्किल होता है। यह लड़कियां अपने मन में भी बहुत कुछ रखती हैं। 

बी (B) अक्षर की लड़कियां 

इस अक्षर से शुरु होने वाली लड़कियां दिल की साफ होती हैं। यह गलत बात बिल्कुल भी नहीं बदार्श्त करती जिसके चलते इन्हें बहुत जल्दी गुस्सा आ जाता है। गुस्से में यह अपने पर काबू ही खो देती हैं। 

PunjabKesari

एल (L) अक्षर की लड़कियां 

यह लड़कियां भी बहुत गुस्सैल स्वभाव की होती हैं। इनके नाक पर हमेशा गुस्सा रहता है हालांकि इनका गुस्सा जल्दी ठंडा भी हो जाता है। ये दिल की भी बहुत साफ होती हैं इनके दिल में जो भी होता है यह बिना सोचे समझे बोल देती हैं। 

आर (R) अक्षर की लड़कियां

इस अक्षर से शुरु होने वाली लड़कियों को भी बहुत जल्दी गुस्सा आता है। इन्हें अगर किसी की बात बुरी लग जाए तो यह उसे तुरंत कह देती हैं। 

PunjabKesari

Related News