17 MAYFRIDAY2024 6:48:17 AM
Nari

अब Janhvi Kapoor के साथ उनके घर में रहने का मिलेगा मौका, आज ही बना लें प्लान

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 02 May, 2024 05:39 PM
अब Janhvi Kapoor के साथ उनके घर में रहने का मिलेगा मौका, आज ही बना लें प्लान

श्रीदेवी ने तो दुनिया को अलविदा कह दिया है, लेकिन उनकी बेटी जाह्ववी कपूर अपनी मां की यादों को संजो रही है। वो अक्सर अपनी मां से जुड़े पुराने किस्से और उनके साथ बिताए पलों के बारे में बात करती रहती हैं। इस सिलसिले में अब उन्होंने एक और बड़ा कदम उठाया है। ये खबर सुनकर श्रीदेवी और जाह्ववी के फैंस बहुत खुश हो जाएंगे। दरअसल, श्रीदेवी का चेन्नई वाले घर में अब लोग ठहर सकेंगे। 

PunjabKesari

श्रीदेवी के पहले घर को किराए में ले पाएंगे लोग

दरअसल, एक्ट्रेस ने बरसों पहले चेन्नई में एक घर खरीदा था। ये उनका पहला घर था, जिसे उन्होंने बोनी कपूर से शादी करने के बाद खरीदा थाष जाह्ववी के लिए भी ये घर बहुत खास है, क्योंकि उनका बचपन वहीं बीता है। ये घर अब एयर बीएनबी ने 11 मशहूर प्रॉपर्टी की लिस्ट में शामिल किया है। मालूम हो कि घर के रखरखाव और लीकेज की समस्या के चलते श्रीदेवी और बोनी को घर छोड़ना पड़ा था। हालांकि, श्रीदेवी की मौत के बाद बोनी ने घर की मरम्मत करा दी थी।

PunjabKesari

सिर्फ एक रात के लिए रहने का मिलेगा मौका

श्रीदेवी का हर एक फैन उनके घर में रहना पसंद करेगा, लेकिन यहां पर एक कंडिशन है। यहां पर एप के यूजर्स को बस एक रात ठहरने का मौका मिलेगा। खास बात ये है कि लोगों को जान्हवी कपूर से बात करने का भी मौका मिलेगा। इस घर में श्रीदेवी की बनाई पहली पेंटिंग भी मौजूद है। लोग कोरोना लॉकडाउन के दौरान जान्हवी और खुशी की बनाई पेंटिंग को भी देख पाएंगे। वहीं टेस्टी साउथ इंडियन खाने का मजा ले पाएंगे। इस घर की बुकिंग आप 16 मई से कर सकती हैं।

PunjabKesari

वहीं जान्हवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो बहुत जल्द साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म देवरा में नजर आएंगी। इसके अलावा वो मिस्टर एंड मिसेज माही' में भी नजर आएंगी। यह फिल्म 31 मई, 2024 को रिलीज होगी। इसमें फिर एक बार जान्हवी और राजकुमार राव की जोड़ी देखने को मिलेगी।  

Related News