27 APRMONDAY2026 2:51:09 PM
Nari

'जानलेवा थी प्रेग्नेंसी, पैदा होने के 36 घंटे बाद...' दिया मिर्जा ने बताया अपना अनुभव

  • Edited By Pooja Gill,
  • Updated: 27 Apr, 2026 12:53 PM
'जानलेवा थी प्रेग्नेंसी, पैदा होने के 36 घंटे बाद...' दिया मिर्जा ने बताया अपना अनुभव

नारी डेस्क: बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस दीया मिर्जा (Dia Mirza) 39 साल की उम्र में गर्भवती हुईं थी। उनके बेटे का नाम अव्यान आज़ाद रेखी है। जिसका जन्म 2021 में हुआ था। दीया मिर्जा को गर्भावस्था के दौरान कई जोखिम भरी भावनात्मक और चिकित्सीय चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। हाल ही एक साक्षात्कार में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि उनके लिए ये समय बहुत कठिन था। उन्होंने साझा किया कि उनके बच्चे और उन्हें जान का खतरा था और उन्होंने कैसे इन चुनौतियों को पार किया।

अभिनेत्री दीया मिर्जा ने बताया कि वो हमेशा से मां बनने का सपना देखती थी। लेकिन, उनका ये सपना देर से पूरा हुआ। वो 39 साल की उम्र में मां बनी। उन्होंने बताया कि उनके बेटे का जन्म समय से पहले हो गया था। इस समय उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने अपनी गर्भावस्था को एक 'अजीबोगरीब स्थिति' बताया। उन्होंने कहा कि एक समय था जब उनके और उनके बच्चे दोनों की जान पर खतरा बन गया था।

PunjabKesari

दीया ने किया ये खुलासा

दीया ने बताया कि गर्भावस्था के 6 महीने में ही उन्हें कई गंभीर समस्याएं हो गई थी। इन समस्याएं से निकलना बहुत कठिन रहा। उन्होंने कहा, “मुझे एक गंभीर जीवाणु संक्रमण हो गया था, जो मेरी गर्भावस्था के पाँचवें महीने में हुई अपेंडिक्स की सर्जरी का दुष्प्रभाव हो सकता था। छठे महीने के अंत तक हमें पता चला कि मेरी नाल से रक्तस्राव हो रहा था और मेरा शरीर सेप्सिस की ओर बढ़ रहा था। अगर बच्चे का जन्म नहीं होता, तो हम दोनों में से कोई भी नहीं बच पाता। यह बहुत डरावना था।”

बच्चे को बचाने के लिए लगाई गुहार

इसके बाद दीया ने ये भी बताया उन्हें अस्पताल लेकर गए। यहां उन्होंने अपने बच्चे को बचाने के लिए गुहार लगाई। उनके स्त्री रोग विशेषज्ञ ने उन्हें कहा कि उन पर भरोसा रखें। उन्होंने बताया कि उनके बच्चे का जन्म समय से पहले हो गया था। बच्चे का वजन सिर्फ 810 ग्राम था और उसे आईसीयू में रखना पड़ा। बताया कि इस समय उन्हें खुद IV एंटीबायोटिक्स दी जा रही थीं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए ये स्थिति और भी गंभीर हो गई। जब डॉक्टरों ने उनके अंदर एक जानलेवा संक्रमण का पता लगाया।

PunjabKesari

जान बचाने के लिए कराई पड़ी सर्जरी

दीया ने बताया कि 48 घंटे बाद पता चला कि मेरे शरीर में मौजूद बैक्टीरिया जानलेवा थे। अव्यान का जन्म हुआ, लेकिन जन्म के 36 घंटे बाद ही जान बचाने के लिए सर्जरी करानी पड़ी। उसकी आंत में छेद हो गया था और जिसकी वजह से उसकी सर्जरी हुई। उसके पेट में स्टोमा लगाया गया - उन्होंने उसकी आंत को शरीर से बाहर निकाल दिया, और वह एक खुला स्टोमा था।''

''कोई भी नर्स छूने को तैयार नहीं थी''

दीया मिर्जा ने ये भी बताया कि उन्हें उनके बेटे को सिर्फ दिन में दो बार मिलने दिया जाता था। जब तक उसका वजन 2.5 किलो नहीं हो गया, तब तक वह उसे गोद में भी नहीं ले सकीं। उन्होंने आगे बताया कि वह उसे ठीक 20 दिनों के लिए घर लाई थीं, और कोई भी नर्स उसे छूने को तैयार नहीं थी क्योंकि यह दृश्य बहुत डरावना था। “मैंने ड्रेसिंग का काम खुद किया। जब उसका वजन 3.5 किलो हो गया, तो उसकी एक और सर्जरी हुई जो 3-4 घंटे तक चली, और स्टोमा को ठीक किया गया,” अभिनेत्री ने बताया। 

Related News