17 MAYFRIDAY2024 5:09:52 AM
Nari

कुश्ती के लिए छोड़ी पढ़ाई, अब मिक्सड मार्शल आर्ट में देश का नाम रोशन कर रही ये Indian Tigress

  • Edited By Charanjeet Kaur,
  • Updated: 02 May, 2024 10:45 AM
कुश्ती के लिए छोड़ी पढ़ाई, अब मिक्सड मार्शल आर्ट में देश का नाम रोशन कर रही ये Indian Tigress

'दंगल' फिल्म तो सब ने देख ही रखी है, तभी से सब को फोगाट सिस्टर्स के बारे में पता है। गीता और बबीता फोगाट के बारे  में तो सब जानते हैं, लेकिन क्या आपको  महावीर फोगाट की तीसरी बेटी ऋतु फोगाट के बारे में पता है? जी हां, ऋतु  भी अपनी बड़ी बहनों की तरह रेसलिंग और अब मिक्सड मार्शल आर्ट में देश का नाम रोशन कर रही हैं। आज उनके बर्थडे के मौके पर चलिए आपको बताते हैं कैसे तय किया उन्होंने सफलता का सफर...

ऋतु ने अपनी बहनों से प्रेरणा लेकर ट्रेनिंग की शुरुआत मात्र 8 साल की उम्र में ही कर दी थी। उन्होंने अपने पिता और बहनों की तरह कुश्ती में शुरुआत की थी। साल 2017 तक उन्होंने कुश्ती में लाजवाब प्रदर्शन देते हुए देश- विदेश में पहलवानों को चारों खाने चित कर दिया। पर वो यहीं नहीं रुकने वाली थीं, साल 2019 में उनका मन मिक्सड मार्शल आर्ट्स पर आ गया और इससे उनके विदेशों में भी चर्चे होने लगे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Geeta Phogat (@geetaphogat)

जीत चुकी हैं कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड

फोगाट ने सिंगापुर में 2016 राष्ट्रमंडल कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीता और इससे पहले वह कुश्ती में 3 भारतीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीत चुकी थीं। इसके बाद, उन्होंने पोलैंड में प्रतिष्ठित विश्व अंडर- 23 कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। ये पदक अपने नाम करने वाली पहली महिला भारतीय पहलवान बनीं। इसके बाद लोगों को उम्मीद थी कि वो टोक्यो 2020 ओलंपिक खेलों में भारत का मेडल दिलवाएंगाी, पर उन्होंने अपना ध्यान मिक्सड मार्शल आर्ट में लगा दिया। 

बनीं एमएमए के फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला

साल 2019 में मिक्सड मार्शल आर्ट्स में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखने के लिए वन चैंपियनशिप में अपना डेब्यू किया। इस प्रतियोगिता में वो फाइनल तक पहुंची। एमएमए के फाइनल में पहुंचने वाली ऋतु पहली भारतीय महिला पहलवान है। मिक्सड मार्शल आर्ट्स में उनका अब तक सफर शानदार रहा है। उन्होंने अपने प्रदर्शन से साबित किया है कि कुश्ती छोड़कर मिक्सड आर्ट्स में जाने का उनका फैसला सही था। ऋतु का सपना मिक्सड मार्शल आर्ट्स से देश को नई पहचान दिलवाने का है। 
 

Related News